img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
सौंदर्य

आंखों की खूबसूरती को दर्शाने के लिए सही ब्रश का इस्तेमाल है जरूरी

टीम Her Circle |  सितंबर 09, 2023

आई मेकअप आपके चेहरे के लुक को हमेशा ही और खूबसूरत तरीके से निखार देता है, लेकिन इसके लिए बेहद जरूरी है कि इसके लिए सही ब्रश का इस्तेमाल किया जाए, तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आई मेकअप के लिए आपके पास कौन-कौन से ब्रश होने चाहिए। इसके बारे में बता रही हैं मेकअप आर्टिस्ट कृति सिन्हा। 

आईशैडो ब्रश 

ये फ्लैट डेंस ब्रश होता है, जिसकी राउंडेड टेपर्ड टिप होती है, इसका इस्तेमाल आईशैडो को आईलिड्स पर अप्लाई करने के लिए होता है। इस ब्रश से इंटेंस कलर अचीव करने और सटीक तरीके से लगाए जाने में मदद करता है। इससे आसानी से पाउडर और क्रीम आईशैडो दोनों ही लगाए जा सकते हैं।

ब्लेंडिंग ब्रश 

यह ब्रश भी बेहद जरूरी होता है और टेपर्ड ब्रिसल्स सॉफ्ट होते हैं। इसे ब्लेंडिंग और आईशैडो कलर्स को डिफ्यूज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ऐसा ब्रश है, जो आंखों को सीमलेस ट्रांजीशंस और सॉफ्ट एजेस देने में मदद करता है।  स्मोकी और ग्रेडिएंट आईलुक देने के लिए ये ब्रश बेस्ट होते हैं। 

पेंसिल ब्रश 

इस ब्रश को पॉइंटेड ब्रश माना जाता है, जिसके ब्रिसल्स डेंसली पैक्ड होते हैं। इसका इस्तेमाल बारीक काम करने के लिए, जैसे आईशैडो को लैश लाइन पर लगाने के लिए किया जाता है या फिर आई लाइनर को स्मज करने के लिए भी यह बेहद सही होता है। ये आंखों के आउटर कॉर्नर्स को इंटेंसिटी देने के लिए भी इस्तेमाल होता है। साथ ही इससे इनर कॉर्नर्स या ब्रो बोन को हाईलाइट भी किया जा सकता है। 

क्रीज ब्रश

ये ब्रशेज काफी छोटे और मीडियम साइज में आते हैं, जिसका टेपर्ड या डोम शेप होता है। इसे अच्छी तरह शैडो लगाने और क्रीज हिस्से को ब्लेंडिग करने लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये आई मेकअप को गहराई देता है और डेफिनेशन देने में मदद करता है। इसकी मदद से लोअर लैश लाइन पर भी आईशैडो अप्लाई किया जा सकता है।

 

लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © 2025 herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle

शेयर करें
img