img
हेल्प
settings about us
  • follow us
  • follow us
write to us:
Hercircle.in@ril.com
terms of use | privacy policy � 2021 herCircle

  • होम
  • कनेक्ट
  • एक्स्क्लूसिव
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प

search

search
all
communities
people
articles
videos
experts
courses
masterclasses
DIY
Job
notifications
img
Priority notifications
view more notifications
ArticleImage
सौंदर्य

त्योहार सीजन के लिए 5 ट्रेंडिंग सबसे आसान परफेक्ट मेकअप लुक

टीम Her Circle |  नवंबर 06, 2023

त्योहारों के मौके पर समय की कमी होती है। घर में त्योहार की तैयारी के दौरान खुद का ख्याल रखना सबसे जरूरी हो जाता है। इस वक्त सबसे जरूरी है मेकअप लुक। जी हां, मेकअप के लिए सबसे अहम बात यह होती है कि कैसे आप कम से कम प्रोडक्ट में खुद को फेस्टिव सीजन के लिए तैयार कर सकती हैं। फेस्टिव सीजन के लिए इन दिनों ट्रेंड कौन-सा ट्रेंड सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप फेस्टिव सीजन में फटाफट मेकअप लुक के साथ खुद को कैसे बेहद खास बना सकती हैं।

स्मोकी आई मेकअप

देखा जाए तो, स्मोकी आई मेकअप का चलन मेकअप की दुनिया के लिए नया नहीं है। फेस्टिव के दौरान मेकअप लुक सबसे अधिक पसंद किया जाता है। मेकअप के दौरान आप स्मोकी आई मेकअप के साथ अपने पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है। स्मोकी आई मेकअप के लिए आप अपने फेस्टिव आउट फिट के हिसाब से रंग चुन सकती हैं। इसके साथ आप लाइट कलर का लिपशेड वेयर कर सकती हैं, जो कि आपके पूरे लुक को बैलेंस कर देता है।

डेवी मेकअप

इन दिनों डेवी मेकअप सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। सेलेब्स भी इस मेकअप तकनीक का इस्तेमाल फेस्टिव लुक के दौरान करते हैं। डेवी मेकअप में सबसे ज्यादा काम हाइलाइटिंग पर होता है। ब्लश करना न भूलें। अपने गालों पर गुलाबी रंग का ब्लश लगाएं। शिमरी हाइलाइटर से चीकबोन्स को हाइलाइट करें। आंखों के लिए गोल्ड शेड परफेक्ट रहेगा। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए न्यूड आईलाइनर चुनें। काजल हल्का सा लगाएं। होठों के लिए हल्के रंग को चुनें। साथ ही न्यूड या ब्राउन शेड के लिप ग्लॉस  को लगाएं। याद रखें कि सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें।

ग्लॉसी लिपशेड

मेकअप करने का सबसे अहम हिस्सा लिप शेड भी होता है। इन दिनों सबसे अधिक ग्लॉसी लिपशेड पसंद किया जा रहा है। डेवी मेकअप के साथ ग्लॉसी लिपशेड काफी पसंद किया जा रहा है। या फिर आप किसी भी मेकअप लुक के साथ ग्लॉसी लिपशेड को लगाना न भूलें। ग्लॉसी लिपशेड आपके चेहरे को अलग निखार देगा। आपके सिंपल से फेस्टविल लुक में चार चांद लगा देगा।

नेचुरल लुक मेकअप

इस लुक को बड़ी आसानी से किया जा सकता है। साथ ही नेचुरल लुक के साथ भी आप फेस्टिव सीजन के लिए अच्छी तरह से तैयार हो सकती हैं। इस लुक के लिए लिप्स का शेड न्यूड रखें। साथ ही वाटरप्रूफ मेकअप अप्लाई करें। अपनी स्कीन टोन से एक टोन लाइट बेस लगाएं। आप इसके साथ वाटरप्रूफ मॉइश्चराइजर लगाएं। फाउंडेशन को अपने नेचुरल मेकअप लुक में शामिल न करें। आप अपने लुक को पूरा करने के लिए आई लाइनर, पीच ब्लशरऔर लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें।

एलिगेंट लुक

एलिगेंट लुक आपके फेस्टिव लुक को आकर्षित बना देगा। इस दीवा लुक के लिए बालों को भी स्टाइलिश तरीके से सेट कर सकती हैं। मेकअप को सॉफ्ट और मिनिमल रखें। सॉफ्ट नेचुरल स्किन टोन बेस, ब्लश और रोज पिंक शेड के साथ इसे अप्लाई करें। अपने इस लुक के लिए बेस के साथ मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें और अंत में गालों पर ब्लशर लगाएं। 



शेयर करें
img
लिंक कॉपी किया!
edit
reply
होम
हेल्प
वीडियोज़
कनेक्ट
गोल्स
  • © herCircle

  • फॉलो अस
  • कनेक्ट
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • गोल्स
  • हेल्प
  • हमें जानिए
  • सेटिंग्स
  • इस्तेमाल करने की शर्तें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कनेक्ट:
  • email हमें लिखें
    Hercircle.in@ril.com

  • वीमेंस कलेक्टिव

  • © 2020 her circle