शिकाकाई जिसका अर्थ है "बालों के लिए फल’’ यह पारंपरिक भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक हिस्सा है। यह एक जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग विशेष रूप से बालों के झड़ने से रोकने और रुसी (डैंड्रफ) को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अलावा भी यह जड़ी बूटी बालों को ढेर सारे फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं इसके खास फायदों के बारे में।
बालों का झड़ना करता है कम
![](/hcm/EngageImage/57291BAB-930E-4ED6-BF57-BD60277736D6/D/9558A54F-F164-4119-874D-484A46503EB5.jpg)
बालों का टूटना और दोमुंहा होना रोजमर्रा की चिंता का विषय है। दरअसल, तनाव और प्रदूषण इसे और बढ़ावा देती है। ऐसे में आपके बालों को जड़ से सिरे तक सुरक्षित रखने के लिए आयुर्वेद के सबसे अच्छे कॉपोनेंट शिकाकाई है। शिकाकाई विटामिन सी, ए, ई और के और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों के विकास में मददगार है। इसके अलावा, ये बालों के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। इसके लिए आप सप्ताह में एक बार तो जरूर शिकाकाई को आंवला के पाउडर के साथ मिला कर बालों में लगाएं। दरअसल, दोनों सामग्रियां एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और आंवला बालों को होने वाले नुकसान से लड़कर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना ही चाहिए। इसके लिए आपको आधा कप शिकाकाई और आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने बालों पर 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे हर दूसरे दिन दोहराने से बालों की हालत में सुधार होता है।
रुसी (डैंड्रफ) को रखता है दूर
![](/hcm/EngageImage/57291BAB-930E-4ED6-BF57-BD60277736D6/D/67470B9E-8FF0-4582-A956-3E0ED08BD97A.jpg)
शिकाकाई के मजबूत एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुण बालों से रुसी को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह सिर की त्वचा से प्राकृतिक तेल को छीने बिना रुसी को समाप्त करता है। सिर की त्वचा को शुष्क होने से रोकता है, जो पपड़ी (स्कैब्स और रुसी का कारण बनता है। इसके लिए आपको
शिकाकाई की फली को पानी में उबाल लेना है। उसके बाद उसे छानकर इसमें आधा नींबू निचोड़ लेना है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से इस पानी से अपने बाल धोएं।
रुखेपन से भी देता है निजात
![](/hcm/EngageImage/57291BAB-930E-4ED6-BF57-BD60277736D6/D/0CB71F49-ED3F-45EF-826C-A7956749614A.jpg)
यदि आपके बालों का रुखापन काम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो शिकाकाई की मदद से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस एक चम्मच शिकाकाई लें और उसमें दो चम्मच शहद मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद यह पेस्ट की तरह तैयार हो जाएगा और इसे हल्के हाथों के साथ अपना सारे बालों में अच्छे से लगाएं। आधा घंटा रखें और फिर धो दें। कुछ हफ्ते ऐसा करने से आप अपने बालों से रुखेपन को कम कर सकती हैं।
बालों को बना दे चमकदार
![](/hcm/EngageImage/57291BAB-930E-4ED6-BF57-BD60277736D6/D/5366C4B4-E935-4803-81C5-2E804604E6CF.jpg)
शिकाकाई के महत्वपूर्ण पोषक तत्व और प्राकृतिक घटक (नेचुरल इंग्रीडिएंट्स) आपके बालों की बनावट को बढ़ाने में अत्यधिक प्रभावी हैं, एक प्राकृतिक सर्फेक्टेंट(Natural Surfactant) के रूप में, यह बालों के फॉलिकल्स को साफ करता है और साथ ही चिकनापन को भी कम करता है, और बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। इसके लिए आपको एक पेस्ट बनाने की जरूरत होगी। सबसे पहले 2-3 बड़े चम्मच शिकाकाई पाउडर को 2 कप पानी के साथ मिलाएं। इसके बाद इसमे आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। सुंदर, चमकदार बाल दिखाने के लिए इस घोल का प्रयोग सप्ताह में दो बार करें और फर्क आपके सामने होगा।
बालों को कर दे काला
![](/hcm/EngageImage/57291BAB-930E-4ED6-BF57-BD60277736D6/D/A4099B19-3CE0-4DBA-84AD-8581E4CF2F59.jpg)
हम सभी जिस तरह का तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं, उसके कारण कई लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। रासायनिक उत्पादों से बालों की देख-रेख के साथ, समय से पहले सफेद होना निश्चित हो गया है। शिकाकाई बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को सफेद होने से रोकते हैं। शिकाकाई आपके बालों को पोषण देता है, सिर की त्वचा को ठीक करता है और यह सुनिश्चित करता है कि समय से पहले बाल सफेद ना हो जाए। आपको आंवला, रीठा और शिकाकाई प्रत्येक के 5-6 टुकड़े लेने हैं और इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना है। इस मिश्रण को गैस पर उबालें और अच्छी तरह पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे ब्लेंड कर लें, उसके बाद किसी बर्तन में छान लें। इसे बालों में लगाएं और 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें, उसके बाद सादे पानी से सिर धो लें।इस मिश्रण को बालों में नियमित रूप से लगाने से सफेद बालों की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। कोशिश करें कि सप्ताह में 3-4 बार इस मिश्रण से बाल जरूर धोएं या बालों में जरूर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
बालों की जूं दूर करता है
हम यह नहीं कह रहे हैं कि आपके बालों में है, लेकिन यदि आपके बच्चे स्कूल से किसी दूसरे के संपर्क में आकर ले आते हैं, तो शिकाकाई का उपयोग इसके विकास को रोक सकता है और उन्हें पूरी तरह से खत्म कर सकता है।इसके लिए आपको शिकाकाई के इस हेयर मास्क अपने बालों में जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए आपको शिकाकाई के 4 से पांच फालियों को दो कप पानी में अच्छे से उबाल लेना है, जब तक पानी एक कप न हो जाए, अब इसे ठंडा कर लीजिए अब इसमें एक नींबू का रस मिलकर एक स्प्रे में भर लेंगे और हर दिन बालों पर इसे स्प्रे की मदद से लगाएंगे। कुछ ही दिनों में बालों की जूं बालों की जूं की परेशानी दूर हो जायेगी।
सफेद बालों की परेशानी से भी छुटकारा
![](/hcm/EngageImage/57291BAB-930E-4ED6-BF57-BD60277736D6/D/80A998BA-4D56-4316-A20A-603D4384EBE2.jpg)
बालों के सफेद होने की परेशानी आजकल सभी झेल रहे होते हैं, ऐसे में अगर आप हमेशा अपने बालों को कलर करने से पहले शिकाकाई से धो लें, तो बालों पर कलर अच्छी तरह से नजर आ पाता है। इसलिए इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि इसे अपनी रूटीन में शामिल जरूर करें।
स्कैल्प की खुजली से आराम
कई बार चेहरे जब ऑयली हो जाता है, तो रुसी, जूं से ही नहीं पोषण की कमी से भी आपकी स्कैल्प
में लगातार खुजली हो सकती है। लेकिन चिंता न करें, शिकाकाई में इसका भी इलाज मौजूद है। शिकाकाई में
महत्वपूर्ण एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टेरियल है, यह जलन और खुजली वाली स्कैल्प को आराम पहुंचाता है। 2-3 बड़े चम्मच जैतून का तेल और 1 बड़ा चम्मच ताजा दही मिलाएं। इसमें दो बड़े चम्मच शिकाकाई पाउडर मिलाएं और एक पेस्ट बना लें। कुछ मिनटों के लिए इसे अपने बालों और स्कैल्प पर धीरे-धीरे मालिश करें। शॉवर कैप लगाएं और मास्क को अपने बालों पर 40 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें। सप्ताह में कम से कम एक या दो बार हल्के हाथों से धोएं।
बाल ही नहीं मूड को भी करें रिफ्रेश
![](/hcm/EngageImage/57291BAB-930E-4ED6-BF57-BD60277736D6/D/2F8DB4D2-3B3D-4E7E-9E43-88FE17960B08.jpg)
गर्म तेल की मालिश और उसके बाद बाल धोना सभी को पसंद है। वैसे तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। साथ ही यह बालों के लिए तो वरदान है ही और यह मूड को भी तरोताजा कर देता है। एक चम्मच शिकाकाई पाउडर और आंवला पाउडर को दो बड़े चम्मच गर्म नारियल तेल के साथ मिलाएं और मिश्रण को 3 घंटे के लिए छोड़ दें। मिश्रण को गर्म करने के बाद, तेल को छान लें और सीधे अपने स्कैल्प पर मालिश करें और इसे सामान्य पानी से धोने से पहले 30 मिनट के लिए छोड़ दें। स्कैल्प के स्वास्थ्य और बालों की बनावट को बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क रूटीन का पालन किया जा सकता है।
शिकाकाई के इस्तेमाल को लेकर सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल जवाब
क्या बच्चों के बालों पर शिकाकाई का इस्तेमाल करना चाहिए ?
हां, यह नेचुरल होता है और इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।
क्या इसके रोजाना इस्तेमाल से बाल ऑयली हो सकते हैं ?
नहीं यह केवल एक भ्रम है, ऐसा कुछ भी नहीं होता है, बल्कि बालों में चमक देने के लिए यह शानदार तरीका है।