Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. सौंदर्य
  6. /
  7. ख़ुद करें

जेल मास्क से घर पर तैयारी करें गर्मी की, जानते हैं कैसे

प्राची|Mar 18, 2024
जेल मास्क से घर पर तैयारी करें गर्मी की, जानते हैं कैसे

गर्मी के मौसम का सामना करने से पहले आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपने चेहरे की त्वचा के लिए सारे इंतजाम कर लें। जी हां, आप गर्मी में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने के लिए खुद के लिए जेल मास्क का इंतजाम कर सकती हैं। जेल मास्क बीते कुछ साल से गर्मी के मौसम में लोगों की पसंद बनता जा रहा है। इसे एक तरह से कूल फेस मास्क भी कहा जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

दही और शहद से बनाया हुआ प्राकृतिक मास्क

गर्मी के महीने में शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडक पहुंचाने का काम दही करती है। ऐसे में आप इस दही से खुद के लिए फेस मास्क भी तैयार कर सकती हैं। जी हां, ठंड के लिए दही का फेस मास्क तैयार करने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको अपनी आवश्यकता अनुसार दही लेनी है। आप इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में 1 चम्मच शहद को मिलाएं और फिर इस पूरे मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से लगाएं और हल्का सा सूख जाने पर इस पूरे मिश्रण को ठंडे पानी से साफ धो लें और फिर इसे किसी कपड़े से पोछें नहीं, बल्कि इसे 10 मिनट तक अपने आप ही सूखने दें। इससे आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर नमी मिलेगी और आपकी चेहरे की त्वचा हाइड्रेट भी होगी।

ग्रीन टी और नींबू फेस मास्क

यह फेस मास्क भी आपके चेहरे को जेल मास्क वाला एहसास देगा। इस मास्क को भी आप अपने चेहरे के लिए आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। ग्रीन टी वाले इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप में ग्रीन टी बनाएं और फिर इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आप इसमें नींबू की रस मिलाएं। आप इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रहे कि इस मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर रहने दें और फिर इसे साफ पानी से धो लें। गर्मी में यह मास्क आपके चेहरे को ताजगी देगा।

पुदीना और खीरे का फेस मास्क

गर्मी के मौसम में पुदीना और खीरे को अपने खान-पान में शामिल करने के साथ अपने चेहरे की त्वचा के डायट में भी शामिल करें। इसे बनाने के लिए आधा खीरा लें और फिर इसके साथ पुदीने की पत्ती को साफ करके पीस लें। पीसने के 5 मिनट बाद आप इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह मास्क आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर साफ करेगा और चेहरे की त्वचा पर जमी मिट्टी को निकालेगा और पोषण देगा।

एलोवेरा जेल और नारियल तेल का फेस मास्क

घर के किचन में आसानी से मिलने वाली चीजों में एक नाम एलोवेरा जेल और नारियल तेल का भी शामिल है। एलोवेरा जेल और नारियल तेल का फेस मास्क बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच में एलोवेरा जेल मिलाकर एक सफेद मिश्रण तैयार कर लें। जब आप एलोवेरा जेल के साथ नारियल के तेल को मिलाएंगे, तो पायेंगे कि एक सफेद रंग का जेल तैयार हो रहा है। इस जेल को अपने चेहरे की त्वचा पर लगाएं और सूख जाने पर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। यह मास्क भी आपकी त्वचा को गर्मी की तपन से बचाता है और हाइड्रेट करता है।

स्ट्रॉबेरी और शहद फेस मास्क

यह मास्क बनाना भी बेहद आसान है, इससे आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर पोषण मिलता है। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से मैश कर लें और फिर इसमें गुलाब जल और शहद मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप इसे अपने चेहरे की त्वचा पर लगा लें और फिर 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क आपकी त्वचा को मुलायम बना देगा। आप गर्मी के दिनों में इन सभी पांच मास्क के जरिए अपने चेहरे की त्वचा को पोषण और ठंडक दे सकती हैं।



होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle