Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. स्वास्थ्य
  6. /
  7. न्यूट्रिशन

आधा चम्मच मेथी दाना आपको देगा निरोगी काया

प्राची|Jun 04, 2023
आधा चम्मच मेथी दाना आपको देगा निरोगी काया

मेथी के दाने-दाने में लिखा है, सेहत से जुड़े कई फायदों का नाम। जी हां, अगर आप मेथी के दाने को केवल अपनी रसोई के किसी कोने में रखकर भूल गई हैं, तो आप एक बहुत ही कीमती सेहतमंद पर्याय को अपने खाने से दूर कर रही हैं। मेथी के सिर्फ छह दाने भी आपके सेहत को संपूर्ण लाभ दे सकती हैं। मेथी का दाना भले खाने में कड़वा लगता हो, लेकिन इसके सेवन से मिलने वाला लाभ आपकी जिंदगी में सेहतमंद मिठास घोल देगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह सबसे अधिक फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

मेथी दाने में प्रोटीन

जानकारों के मुताबिक मेथी दाने में खूब सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही काफी मात्रा में विटामिन ई भी पाया जाता है। मेथी में इतनी खूबी होती है कि अगर आप केवल मेथी के दाने को पानी में भिगाकर अगले दिन इसके पानी का सेवन करती हैं, तो यह आपके शरीर में कई तरह से लाभ पहुंचाता है। मेथी में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं।

आयरन की कमी के साथ शुगर लेवल कंट्रोल

माना गया है कि शरीर में आयरन की कमी को मेथी के दाने से दूर किया जा सकता है, जो महिलाएं अपने खान-पान में मेथी के दाने का उपयोग अधिक करती हैं, तो इससे उनके शरीर में जुड़ी हुई कई सारी समस्याएं कम हो जाती हैं। इसके लिए रात में 1 चम्मच मेथी के दाने को साफ पानी में भिगोकर सुबह इस पानी का सेवन करना चाहिए। मेथी के पानी में फाइबर होता है, जो कि ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायक होता है।

हड्डियों के लिए रामबाण

दादी-नानी के नुस्खे के जमाने से मेथी दाने को हड्डियों के लिए और अंदरूनी तौर पर शरीर को मजबूती देने के लिए मेथी दाने को लाभकारी माना गया है। यही वजह है कि महिलाओं को मेथी के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है। जानकारों के अनुसार ठंडी में सर्दी से बचने के लिए भी मेथी से बने हुए लड्डू को लाभकारी माना जाता है। वजह यह है कि मेथी में आयरन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो कि हड्डियों को मजबूती देते हैं।

पीरियड्स के दर्द में देगा आराम

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी मेथी फायदा पहुंचाता है। मेथी दाने में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में कमर और पेट को राहत पहुंचाता हैं। माना गया है कि मेथी को पानी में उबाल कर उसके पानी का सेवन करने से पीरियड्स में दर्द के दौरान राहत मिलती है।

कितना और कैसे करें मेथी दाने का उपयोग

मेथी के दाने का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि इसे रात में पानी में भिगो दें और सुबह मेथी के दाने को खाली पेट सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। गर्भवती या फिर किसी बीमारी से पीड़ित महिलाओं को मेथी के दाने का सेवन चिकित्सक से सलाह लेकर ही करना चाहिए। इसका ज्यादा उपयोग शरीर में एलर्जी की परेशानी पैदा कर सकता है।





होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle