Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. स्वास्थ्य
  6. /
  7. न्यूट्रिशन

सुबह हो या शाम ‘गुड़ गुड़’ खाएंगी, तो सेहत गुड-गुड रहेगी, जानिए गुड़ के सेहतमंद फायदे

टीम Her Circle|May 04, 2023
सुबह हो या शाम ‘गुड़ गुड़’ खाएंगी, तो सेहत गुड-गुड रहेगी, जानिए गुड़ के सेहतमंद फायदे

ठंड के मौसम में गुड़ शरीर के लिए बेहद अच्छा होता है, क्योंकि गुड़ में कई स्वास्थ्यवर्धक चीजें होती हैं, जो शरीर के लिए काफी अच्छी होती हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसे आप दिनभर में किसी भी समय खाएं, यह नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह गन्ने से बनता है, इसलिए पूरी तरह से प्राकृतिक होता है। तो आइए गुड़ के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के फायदे

आयुर्वेद में गुड़ का इस्तेमाल औषधि के रूप में होता है, यह चीनी का चूंकि एक बेहतर विकल्प होता है। इसमें जो विटामिन और मिनिरल्स होते हैं, वह शरीर की परेशानियों को दूर कर देते हैं। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट इसे खाली पेट खाने की भी सलाह देते हैं, क्योंकि इससे पाचन शक्ति अच्छी होती हो और जिन्हें शरीर में खून की कमी होती है, उन्हें भी इसका सेवन जरूर कर लेना चाहिए। यह शरीर में ऊर्जा लाने का भी काम करती हैं, जिन लोगों को आयरन की कमी होती हैं, उन्हें भी नियमित रूप से इसका सेवन कर लेना चाहिए, क्योंकि इसमें जो फोलेट और पोषक तत्व पाए जाते हैं, वह शरीर के रेड ब्लड सेल्स को कम करने में प्रभावी होता है। सुबह के समय गुड़ खाने से शारीरिक रूप से कमजोर हड्डियां होती हैं, उनमें जो सूजन और दर्द की परेशानी आती है, उनसे भी छुटकारा मिल जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी, लेकिन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी अगर सुबह के समय एक टुकड़ा गुड़ खाया जाए, तो इससे काफी फायदा होता है। पीरियड के दौरान भी यह दर्द में राहत दिलाता है।

दोपहर में कब खाएं गुड़

गौरतलब है कि अगर आप गुड़ का सेवन दोपहर के खाना खाने के बाद करेंगी, तो यह भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। कभी अगर आपको मीठा खाने की इच्छा है, तो आप उस क्रेविंग को गुड़ के टुकड़े को खाकर कर सकती हैं, यह दोपहर के खाने को पचाने में भी काफी अच्छा होता है। ठंड के समय दोपहर में इसे भर कर रोटी बनाएं और खाएं, आपके शरीर में गरमाहट आएगी।

रात के समय गुड़ के सेवन से होने वाले फायदे

अगर आपको सर्दी-जुकाम, कफ या ऐसी कोई परेशानी है, तो रात में गुड़ का सेवन दूध के साथ अच्छा रहेगा या फिर इसकी चाय भी अगर पी जाए या काढ़ा में इसका इस्तेमाल किया जाए, तो यह सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आपके गले में ठंड के कारण परेशानी अधिक हो रही है, तो गुड़ और अदरक को साथ में गर्म करके शहद के साथ लेने से गले की खराश और जलन की परेशानी में राहत मिलती है, कई वॉइस ओवर आर्टिस्ट इसको पीते हैं। इसके रात में सेवन करने से मुंहासों की भी समस्या नहीं होती है और त्वचा में एक अलग सी चमक आती है, बस इसका ध्यान रखना है कि जरूरत से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना है।

अन्य लाभ

गुड़ खाने के अन्य लाभ के बारे में बात की जाए, तो इसमें जो एंटी एलर्जिक तत्व मौजूद होते हैं, वह अस्थमा से लड़ने में काफी अच्छे होते हैं। गुड़ फेफड़ों में होने वाले संक्रमण के इलाज को भी ठीक कर देता है। अगर आपको कान की कोई परेशानी हुई है, तो गुड़ को घी के साथ मिला कर खाने से भी काम में होने वाले दर्द की समस्या से निजात मिल जाती है। अगर किसी को जॉन्डिस की समस्या हुई है, तो सोंठ के साथ गुड़ मिला कर खाने से भी काफी राहत मिलती है। गुड़ का नियमित सेवन आपकी स्मरण शक्ति को भी बेहतर कर देता है। गुड़ को लेकर एक बात यह भी स्पष्ट है कि अगर आपको भूख कम लगती है, तो गुड़ खाने से आपको भूख लगनी शुरू हो जाएगी।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle