Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. स्वास्थ्य
  6. /
  7. न्यूट्रिशन

आपके लिए जरूरी है एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार, जानिए एक्सपर्ट की राय

टीम Her Circle|Aug 02, 2023
आपके लिए जरूरी है एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार, जानिए एक्सपर्ट की राय

हम खाने के रूप में किस प्रकार के भोजन का सेवन कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए जानना जरूरी है। खासतौर पर एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे अहम माना गया है, क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार के कारण कैंसर, ब्लड प्रेशर के साथ कई बड़ी बीमारियों से दूर रखने में बडडी भूमिका निभाता है। आइए एंटीऑक्सीडेंट आहार के बारे में विस्तार से जानते हैं डायटीशियन अमिता तांबेकर से।

फ्री रेडिकल्स को शरीर से बाहर करना जरूरी

आज के प्रदूषण और तनाव से भरी लाइफस्टाइल में गलत खान-पान से हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स तैयार हो जाते हैं। इस रेडिकल्स के कारण हमारे शरीर में इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव सेल्स यानी तनाव बनता है। ये हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। साथ ही दिल की बीमारी, स्ट्रोक, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां को न्योता देता है। इसके कारण हमारी इम्युनिटी भी कम हो सकती है। इसलिए फ्री रेडिकल्स को हमारे शरीर से बाहर करना जरूरी है। ये काम हमारे लिए एंटीऑक्सीडेंट करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट ऊंचे ऑक्सीडेंट को रोकते हैं, जिस कारण शरीर में नुकसानदायक पदार्थ बनते हैं।

कहां मिलते हैं एंटीऑक्सीडेंट

एंटी ऑक्साइड के लिए हमें किसी दवाई की दुकान में जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह हमारे किचन में ही मिल जाता है। ये हमारे किचन की दुकान में मौजूद हैं, जहां पर कई सारे ऐसे मसाले और पदार्थ हैं। आपको यह पता नहीं होगा कि हमारे खाने में एंटीऑक्सीडेंट का खजाना बना हुआ है। बहुत सारे अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट इनमें होते हैं। जो हमारी किचन फार्मेसी में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह हमारे शरीर में अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाते हैं। विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई , सेलेनियम,फ्लेवोनोइड्स के साथ कई जरूरी एंटी ऑक्साइड हैं, जो कि हमारे खाने में से मिलते हैं।

खान-पान में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट

विटामिन-ए और बेटा-कैरोटीन गाजर, आम, खरबूजा और अड्डे में मिलता है। ये हमारी त्वचा और आंखों के लिए अच्छा होता है। लाइकोपीन ये भी हमें लाल-पीले और ऑरेंज फल और सब्जियों में से मिलता है, जैसे की कद्दू, अनार और आम में मिलता है। टमाटर में ये सबसे अधिक पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। आंखों को स्वस्थ रखता है। डायबिटीज के कारण आंखों पर जो असर होता है, उसे भी कम करने में सहायक होता है। सैपोनिन और पॉलीफेनोल ये हमें बीन्स और मेथी से मिलता है। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कम करता है। विटामिन-ई हमें नट्स, बीज, बादाम, अखरोट, तरबूजे के बीज, खरबूजे के बीज, सनफ्लॉवर के बीज में मिलता है। ये भी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और त्वचा से जुड़ी समस्या को कम करता है।

ध्यान रखें ये बातें

रंग-बिरंगी सब्जियां और फल को अपने खाने में शामिल करें। जितना ज्यादा रंग खाने में होगा उतना अधिक एंटीऑक्सीडेंट हमें मिलेगा। इसके साथ ही संतुलित आहार लेना चाहिए। हल्दी, दालचीनी, राई से खाने का स्वाद और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी खाने में बढ़ते हैं। नाश्ते में बीज और नट्स का इस्तेमाल करें, साथ ही खाने को बहुत ज्यादा पकाएं नहीं, लेकिन टमाटर में से जो एंटीऑक्सीडेंट मिलता है, वो पकाने से और भी बढ़ता है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle