Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. स्वास्थ्य
  6. /
  7. मानसिक स्वास्थ्य

ठंडी में खुद को बनाएं बाजरा प्रेमी, क्योंकि यह है सर्दियों का सुपर फूड

प्राची|Nov 30, 2023
ठंडी में खुद को बनाएं बाजरा प्रेमी, क्योंकि यह है सर्दियों का सुपर फूड

ठंड का मौसम आने के साथ हमेशा ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो कि आपको अंदरूनी तौर पर गर्म रखें, ताकि आप ठंड से जुड़ी हुई किसी भी बीमारी का शिकार नहीं बन पाएं। इसके लिए खाने में कुछ खास पर्दाथों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसी फेहरिस्त में नाम शामिल है बाजरा का। जी हां, बाजरा के आटे की रोटी या फिर बाजरे की खिचड़ी को ठंड के मौसम में खाना सेहत के लिए सही माना जाता है। बाजरे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं विस्तार से जानते हैं।

बाजरा से बनने वाली रेसिपी

बाजरा से आप एक नहीं बल्कि कई तरह की रेसिपी बना सकती हैं। बाजरा रोटी, बाजरा खिचड़ी, बाजरा खीर और बाजरा पैन केक आदि तरह की रेसिपी इससे आसानी से तैयार की जा सकती है। बाजरा पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है। इसमें विटामिन बी और कई तरह के खनिज बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही बाजरे में एंटीऑक्सीडेंट भी काफी मात्रा में होते हैं। बाजरा सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद माना गया है। सर्दी के मौसम में बैक्टीरिया के कारण कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं, ऐसे में बाजरा सुपर फूड माना गया है। कई लोग ऐसे भी हैं, जो कि बाजरे को किसी अन्य अनाज जैसे ज्वार, चना, लोबिया या फिर गेहूं के आटे के साथ मिलाकर बनाते हैं।

बाजरे से सेहत को मिलता है अनगिनत फायदा

अध्ययन में यह माना गया है कि बाजरा में मैग्रीशियम का स्त्रोत होता है, जो कि दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके साथ बाजरा में प्लांट लिग्रांस पाया जाता है। इसकी वजह से पाचन तंत्र में माइक्रोफ्लोरा के जरिए एनिमल लिग्रांस में बदल जाता है। यह भी याद रखें कि बाजरा में फाइबर की भी उच्च मात्रा होती है, जो कि कोलेस्ट्राल को भी कम करने में सहायता करता है। इन सबसे अलग बाजरा उन लोगों के लिए वरदान है, जिन्हें मधुमेह की समस्या है। जानकारों के मुताबिक बाजरे में मैग्रीशियम पाया जाता है, जो कि टाइप 2 मधुमेह को कम करने में सहायता करता है।

पाचन तंत्र के लिए बाजरे का फायदा

बाजरे में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो कि पेट से जुड़ी सभी समस्याओं को हमारे शरीर से दूर रखता है। बाजरे के सेवन से कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट में ऐंठन की समस्याएं नहीं होती हैं। यह भी जान लें कि बाजरे के सेवन से भूख कम लगती है। इससे वजन को भी संतुलित रखने में सहायता मिलती है। बाजरे की खूबी यह है कि यह पेट में धीमी गति से पचता है, इसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है। इसके कारण ठंड के मौसम में अधिक भूख लगने वाली परेशानी नहीं होती है। बाजरे का सेवन करने से हम जंक फूड खाने से खुद को रोक पाते हैं। यह भी माना गया है कि बाजरे का सेवन करवे से नींद अच्छे से आती है। बाजरे में सेरोटोनिन पाया जाता है, जो कि मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है। माना गया है कि रात में बाजरा के दलिया का सेवन करने से अच्छी नींद आती है।

बालों के लिए भी फायदेमंद बाजरा

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बालों की सेहत के लिए भी बाजरा फायदेमंद है। बाजरा पूरी तरह से प्रोटीन से समृद्ध होता है। बालों की सेहत के लिए प्रोटीन जरूरी होता है, जो कि जड़ों को मदबूत बनाता है। बाजरा में

मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कि सर में सूजन, एक्जिमा और रूसी के उपचार में सहायता करता है। साथ ही एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि बाजरे के सेवन से बालों को मजबूती मिलती बालों से जुड़ी हर समस्या से निजात पाया जा सकता है।

मांसपेशियां और स्किन हेल्थ

बाजरा खाने का फायदा मांसपेशियों और स्किन की सेहत पर भी होता है। बाजरा में मौजूद हाई गुणवत्ता वाला प्लांट प्रोटीन मासपेशियों की मजबूती बढ़ाने में भी सहायक होता है। खासकर जिम जाने वाले लोगों के डायट में बाजरे को जरूरी बताया गया है। यह भी जान लें कि बाजरा अंदरूनी तौर पर आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ चेहरे और शरीर की त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। बाजरा में मौजूद माइक्रोन्यूट्रीएंट्स त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है। बाजरा में मौजूद जिंक और विटामिन बी3 स्किन के लिए फायदेमंद भी माना गया है।









होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle