Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. स्वास्थ्य
  6. /
  7. फ़िटनेस

महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, जानें एक्सपर्ट की राय

टीम Her Circle|Feb 17, 2024
महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये विटामिन, जानें एक्सपर्ट की राय

विटामिन और महिलाएं एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन महिलाएं अपने जीवन के इस दूसरे पहलू से लगभग दूर रहती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है रफ्तार से भरी जीवन शैली। महिलाओं को यह नहीं पता होता है कि उनके शरीर में कौन-से विटामिन का होना जरूरी है। इस बारे में विस्तार से बात कर रही हैं, सूरत की डायटीशियन अमिता तांबेकर। अमिता तांबेकर ने बताया कि महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन कौन से हैं और किस तरह के खान-पान से इसकी जरूरत पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

महिलाओं के लिए सही पोषक तत्व

अमिता कहती हैं कि हमेशा से यह माना गया है कि महिलाओं की सेहत के लिए सही मात्रा में पोषक तत्व होना आवश्यक है। लेकिन महिलाओं से जुड़ी हुई सेहत की कई सारी समस्याओं को देखते हुए विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन बी 9, फोलिक एसिड, विटामिन सी और विटामिन डी का खास तौर पर ख्याल रखना होता है। विटामिन ए की जरूरत इसलिए पड़ती है, क्योंकि घर और दफ्तर का काम संभालते हुए और कई सारे काम एक साथ करते हुए महिलाएं अपने खाने का ध्यान नहीं रख पाती हैं, जिसका सबसे पहला प्रभाव उनकी त्वचा पर होता है। चेहरे और शरीर की त्वचा सूखी हुई बेजान दिखाई पड़ती है। इससे बचने के लिए खाने में लाल, पीले और ऑरेंज रंग के फल और सब्जियों का समावेश करें। इनमें विटामिन ए का परिणाम अच्छा होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और निखरी हुई रहती है।

फोलिक एसिड का रखना है ध्यान

उन्होंने आगे कहा कि रहा सवाल फोलिक एसिड का तो, फोलिक एसिड लाल ब्लड सेल्स बनाने में बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अध्ययन में यह पाया गया है कि भारतीय महिलाओं में एनीमिया के प्रमाण अधिक हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को और जो महिलाएं प्रेग्नेंट होना चाहती हैं कंसीव करना चाहती हैं, उन्हें अपने शरीर में फोलिक एसिड का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि नए जन्मे बच्चे में जन्म से जुड़ी दिक्कत को 50 से 70 प्रतिशत तक कम कर देता है।साथ ही प्रेगनेंसी से जुड़ी परेशानियों को भी रोकता है। फोलिक एसिड के लिए पत्तेदार सब्जियां, नट्स, में सबसे अधिक प्रमाण में फोलिक एसिड होता है। इसका सेवन अच्छे से करें।

विटामिन सी को न करें नजरअंदाज

विटामिन-सी और आयरन को शरीर तक पहुंचाने में मदद करता है। विटामिन सी नहीं होने से एनीमिया की दिक्कत आ सकती हैं। विटामिन सी में आंवला, ऑरेंज ,नींबू, मौसंबी से मिलता है। यह आपकी त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

विटानमिन बी 12 सबसे जरूरी

विटामिन 12 की कमी के कारण मेमरी कम होना, पैर में दर्द और थकान जैसे कई सारी सेहत से जुड़ी समस्याएं होती है। विटामिन 12 के लिए आपके गट फ्लोरा हेल्दी होना जरूरी है। इसके लिए दही, ढोकला और इडली जैसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए। अंडा और दूध में भी विटामिन बी 12 पाया जाता है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle