Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. स्वास्थ्य
  6. /
  7. फ़िटनेस

प्रोटीन शेक के सेवन के नाम पर न करें ये गलती, जरा संभलना है जरूरी

प्राची|Sep 12, 2023
प्रोटीन शेक के सेवन के नाम पर न करें ये गलती, जरा संभलना है जरूरी

प्रोटीन का नाम सुनते ही, याद आता है सेहतमंद होने का सरल रास्ता, लेकिन आपको यह याद रखना जरूरी है कि प्रोटीन दवा है, न कि हर दिन सेवन करने वाली सिर्फ खाने की कोई चीज। शायद, यही वजह है कि कई लोग बाजार से रेडीमेड मिलने वाले प्रोटीन शेक का सेवन करने से पहले कई बार सोचते जरूर हैं। कई जानकारों का मानना है कि प्रोटीन का सेवन करने का भी एक तरीका होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप यह जान लें कि क्यों प्रोटीन पाउडर जरूरी है और इस प्रोटीन को कब और कैसे अपने खाने के मेन्यू में शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से।

क्यों जरूरी है प्रोटीन शेक

अक्सर कई लोग अपने खान-पान में प्रोटीन से युक्त पदार्थ, जैसे हरी सब्जियां, दाल और अंडे को शामिल करते हैं, लेकिन प्राकृतिक खाने की तुलना में प्रोटीन पाउडर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। खासतौर पर महिलाओं को अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करना चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार प्रोटीन शेक कई तरह से फायदा करता है। यह मांसपेशियों को विकसित करने में सहायक होता है, इसके साथ प्रोटीन शेक मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने में सहायक माना गया है। कई बार प्रोटीन शेक को वेट मैनेजमेंट करने के लिए डॉक्टरों द्वारा पीने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन को पीने का फायदा यह है कि ये पाचन की प्रक्रिया को धीमा भी कर देता है।

प्रोटीन शेक बनाना है आसान

दूसरी तरफ प्रोटीन शेक को बनाना बेहद आसान है। प्रोटीन शेक को बनाने के लिए किचन में घंटों भर की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। प्रोटीन शेक को कुछ ही समय में आप अपनी सुविधा अनुसार कभी भी, कहीं भी बना सकती हैं। इसके लिए जरूरी है, तो केवल प्रोटीन पाउडर और शेक करन के लिए एक बोतल और पानी की। केवल प्रोटीन पाउडर दूध या फिर पानी में मिलाकर यह शेक कुछ ही मिनट में सेवन करने के लिए तैयार हो जाता है।

प्रोटीन शेक के नुकसान

जानकारों की मानें, तो प्रोटीन शेक को बिना डॉक्टरों की सलाह के नहीं लेना चाहिए। जैसा कि बोला जाता है कि हर चीज की अति आपको भारी नुकसान की तरफ लेकर जाती है। ठीक इसी तरह प्रोटीन शेक से भी जुड़ी कई सारी समस्या है। जानकारों का मानना है कि इंसुलिन का स्तर शरीर में प्रोटीन शेक की मात्रा अधिक होने पर बढ़ सकता है। यह भी माना गया है कि हर दिन प्रोटीन का सेवन करने से किडनी संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है या फिर पाचन में भी परेशानी आ सकती है।

क्या कहते हैं जानकार

प्रोटीन के सेवन को लेकर जानकारों का कहना है कि आपको कब और कितनी मात्रा में किडनी का सेवन करना है, यह आपके पूरे दिन के प्रोटीन पर भी निर्भर करता है। अगर आप अपने खान-पान में दाल, हरी सब्जियां या फिर अंडा शामिल करती हैं, तो पूरे दिन में केवल एक या दो स्कूप प्रोटीन पाउडर का सेवन करना चाहिए। सो, बेहतर यही होगा कि आप जब भी प्रोटीन को अपने खान-पान का हिस्सा बनाना चाह रही हैं, तो सबसे पहले सही मार्गदर्शन के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कितने प्रकार के होते हैं प्रोटीन पाउडर

प्रोटीन शेक बनाने के लिए बाजार में कई तरह के पाउडर मिलते हैं, वहीं डॉक्टर की सलाह पर आप अपनी पसंद के स्वाद के अनुसार भी प्रोटीन पाउडर ले सकती हैं। इसमें सोया, चावल, और अंडे के साथ शाकाहारी लोगों के लिए भी पौधों और हरी सब्जियों से बनने वाले प्रोटीन पाउडर आसानी से मिलते हैं। आप अपनी पसंद और डॅाक्टर की सलाह के आधार पर प्रोटीन शेक बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर का चुनाव कर सकती हैं।









होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle