Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. स्वास्थ्य
  6. /
  7. फ़िटनेस

अमरूद के सेवन से पाएं स्वाद और सेहत भरपूर, जानें कैसे

टीम Her Circle|Feb 06, 2024
अमरूद के सेवन से पाएं स्वाद और सेहत भरपूर, जानें कैसे

ठंड के मौसम में अमरूद केवल स्वाद नहीं, बल्कि सेहत भी देता है। जी हां, स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए, तो अमरूद का सेवन करने के कई सारे फायदे हैं। अमरूद को पाचन क्रिया ठीक करने का सबसे अच्छा पर्याय माना जाता है, लेकिन इसके साथ भी कई सारे फायदे हैं, जो कि अमरूद के सेवन से सेहत को मिलते हैं। यह भी जान लें कि अमरूद को ठंड के मौसम का सुपर फूड माना जाता है। अमरूद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह कई सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसी वजह से अमरूद को सेहत के लिए आदर्श फल माना गया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

आंखों की सेहत के लिए अमरूद का सेवन

अमरूद एक ऐसा फल है, जो कि शरीर के कई सारे अंगों तक अपने पोषक तत्वों को पहुंचाता है। यह भी माना गया है कि अमरूद के सेवन से आंखों की सेहत भी बेहतर रहती है। जानकारों के अनुसार अमरूद में विटामिन-ए, सी और फोलेट काफी अधिक मात्रा में होता है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बहुत कम उम्र में आंखों से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में नेत्र चिकित्सकों का मानना है कि अमरूद में जिंक और कॉपर के भी तत्व पाए जाते हैं, जो कि आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से आंखों को सुरक्षित रखता है। इस वजह से कभी चटनी, तो कभी सलाद और सब्जी की तरह अमरूद का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।

कब्ज में मिलता है आराम

अमरूद आपके पाचन तंत्र को सही तरीके से कार्य करने में अहम भूमिका निभा सकता है। आपकी खराब दिनचर्या और गलत खान-पान के कारण कई बार कब्ज और पेट दर्द की समस्या आ जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना अमरूद का सेवन करें। यह माना गया है कि अमरूद में डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कि पाचन क्रिया के लिए सबसे अच्छा फल माना गया है। चिकित्सक भी कई बार पेट की क्रिया को ठीक करने के लिए अमरूद का सेवन करने की सलाह देते हैं।

अमरूद से होता है तनाव दूर

कई बार यह भी माना जाता है कि अमरूद से तनाव भी दूर होता है। जानकारों का मानना है कि अमरूद में मैग्नीशियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। सेहत से जुड़े कई जानकारों का मानना है कि अमरूद खुद में मौजूद मैग्नीशियम के जरिए तनाव को दूर करने में सहायक होता है। जानकारों का कहना है कि दिमाग को शांत करने के लिए और खुद को तनाव से दूर रखने और अंदरूनी तौर पर खुद को ताजगी देने के लिए अमरूद सलाद और अमरूद का जूस काफी फायदेमंद माना गया है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत

अपने शरीर को रोगों से दूर रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता होनी चाहिए। इसका मतलब यह होता है कि किसी भी तरह के रोगों से लड़ने की ताकत होनी चाहिए। ऐसे में आपके अंदर एक मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता का होना जरूरी है। आपने कई बार चिकित्सकों को यह कहते हुए सुना होगा कि विटामिन-सी से युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में ठंड के मौसम में होने वाले सर्दी और बुखार से खुद को बचाने के लिए और अंदरूनी तौर पर खुद को मजबूत करने के लिए अमरूद का सेवन अवश्य करना चाहिए।

अमरूद की पत्तियों में होती है ताकत

अमरूद के साथ अगर आप अमरूद की पत्तियों का भी सेवन करती हैं, तो इसका भी आपको काफी फायदा पहुंचता है। जानकारों का मानना है कि अमरूद की पत्तियों का सेवन करने से दांतों का दर्द कम हो जाता है। दांतों से जुड़ी हुई कई समस्याएं खत्म होती हैं। इसके साथ ही पित्त की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है। आप अमरूद की पत्तियों का सलाद बनाकर या फिर चटनी बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। अमरूद की पत्तियां खाने में स्वादिष्ट लगती हैं।



होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle