Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. थीम
  6. /
  7. स्पॉटलाइट

गुलाबी, पीला और हरे रंग ने ऐसे दिखाया महिलाओं के जीवन में अपना महत्व

प्राची|Mar 06, 2024
गुलाबी, पीला और हरे रंग ने ऐसे दिखाया महिलाओं के जीवन में अपना महत्व

महिलाओं के जीवन में कई रंग होते हैं। कई रंगों को वह अपने जीवन के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक ओढ़ कर रखती हैं। बेटी, बहन, पत्नी और मां के साथ कई रिश्तों के रंगों में वह अपने जीवन को निर्वाह करती हैं। महिलाएं जितनी सरलता से हर भावना को महसूस करती हैं, ठीक इसी तरह हर मुश्किल के सामने ढाल बन कर खड़ी रहती हैं। एक महिला होने का अर्थ जीवन से भरपूर होना और खुद को स्वीकार करना का आत्मविश्वास देती हैं। एक महिला अपने जीवन के हर एक चरण को पूरी तरह से जीने में सक्षम होती है। ऐसे में हम लाल, सफेद और पीले के साथ कई रंगों के जरिए महिलाओं के जीवन की कल्पना करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

सफेद रंग

सफेद रंग से शांत और धैर्य जुड़ा हुआ है। सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक है। यह एक तरह से बाल रंग होता है, जो अपनी मासूमियत की तरह किसी भी रंग में यानी कि किसी भी हालात में घूल जाता है। ठीक इसी तरह महिलाएं भी सफेद रंग को अपने जीवन में प्रस्तुत करती है। उनके मन के अंदर धैर्य की अपार गंगा बहती है, जो कि उनके पवित्र और ममतामयी जीवन की गवाही देता है। सफेद रंग की तरह महिलाएं किसी भी हालात में खुद को संतुलित कर लेती हैं। अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन के सभी अच्छे-बुरे हालातों में शांति और धैर्य को अपना हथियार बनाकर हर जंग पर जीत पाती हैं।

पीला रंग

सूरज के रंग को प्रस्तुत करता पीला रंग दिखाता है कि एक महिला भी सूरज की पहली किरण की तरह अपने घर, परिवार और समाज के बीच उजियारा फैलाती है। अपने हर सूरजमयी निर्णय के साथ एक महिला अपने परिवार के जीवन में हमेशा रोशनी भरे रखती है। जिस तरह सूरज डूबते हुए भी अपनी खूबसूरती की लालिमा बिखेर देता है, ठीक इसी तरह एक महिला अपने अंतिम समय तक अपने परिवार के लोगों के जीवन में समर्पण और खुशहाली की लालिमा बिखेर देती है।

लाल रंग

लाल रंग प्यार और दुश्मनी दोनों को प्रस्तुत करता है। लाल रंग की तरह महिला अपनों के बीच प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है, वहीं अगर कोई परिवार के खिलाफ खड़ा होता है, तो वहां पर वह अपनी लाल रंग की दुश्मनी दिखाने से भी पीछे नहीं हटती है।

हरा रंग

हरा रंग महिलाओं के जीवन की हरियाली को बयान करता है। जहां महिलाएं हरे-भरे बगान की तरह अपने आस-पास के वातावरण को भी खुशहाल और हरियाली से समृद्ध कर देती है। हरा रंग महिलाओं के जीवन में ग्रीन सिग्नल भी प्रस्तुत करता है कि कैसे महिलाएं किसी भी रेस में ग्रीन सिग्नल के साथ अपनी जीत और जज्बे के साथ लगातार आगे बढ़ रही हैं।

काला रंग

काला रंग यानी कि जीवन का सबसे गाढ़ा रंग भी महिलाओं के हिस्से आया है। अपने जीवन के सभी अंधकार और कालेपन से भरी हुई विपदाओं के सामने महिलाएं कभी घुटने नहीं टेकती है। काले रंग के माध्यम से महिलाएं बताती हैं कि परेशानियों के आगे महिलाएं काले रंग की लक्ष्मण रेखा बन जाती हैं, जिससे वह अपने साथ पूरे परिवार और समाज की रक्षा करने के काबिल हैं।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग दिखाता है महिलाओं की विजय। यह रंग युद्ध और शौर्य का रंग भी माना जाता है, जो कि महिलाओं की जीत का, उनकी आजादी का और उन्हें मिलने वाली शिक्षा की गौरव गाथा बताता है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle