Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. थीम
  6. /
  7. स्पॉटलाइट

मां की कराएं सोशल मीडिया से कदमताल, ऐसे करें इस्तेमाल

टीम Her Circle|May 22, 2025
मां की कराएं सोशल मीडिया से कदमताल, ऐसे करें इस्तेमाल

इन दिनों गौर करें तो सोशल मीडिया पर ऐसी कई मां और बेटी की जोड़ियां हैं, जो सोशल मीडिया को एक माध्यम बना चुकी हैं। आइए जानें कैसे अपनी मां को सिखाएं सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल।

मां के लिए शुरू करें एक लघु व्यवसाय

आपने शायद ही कभी गौर किया होगा कि आपकी मां ने अपना करियर पूरी तरह से आपके करियर और पालन-पोषण में न्योछावर किया और कहीं न कहीं उन्होंने अपने अरमानों का गला घोट दिया। ऐसे में अब जब आप समझदार हो चुकी हैं, आपको अपनी मां के सपने को साकार करने के लिए उन्हें आकार देने की जरूरत है। ऐसे में आपकी यही कोशिश होनी चाहिए कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक लघु व्यवसाय की शुरुआत करें और उनके सपनों को उड़ान दें। आजकल कई ऐसे तरीके हैं कि अपने काम को सोशल मीडिया पर अगर दर्शा दिया जाये, तो लोग उस पर खरीदारी करते हैं। तो इससे उनका मनोबल भी अच्छे से बढ़ेगा।

मां के लिए बनाएं कम्युनिटी

मां के लिए एक अच्छी कम्युनिटी बना कर रखनी बेहद जरूरी है, एक ऐसी कम्युनिटी जिसमें उनकी तरह ही और महिलाएं हैं और जहां वह कुछ नहीं तो कम से कम अपने मन की बात रख पाने में हिचक न रखें और फिर उस कम्युनिटी में रह कर उन्हें अपने जैसा महसूस हो और वह अपना अपने नए दोस्त बना पाएं। इस लिहाज से भी कम्युनिटी काफी अच्छी होती है और सोशल मीडिया के माध्यम से इसका सही इस्तेमाल होना ही चाहिए।

मां भी बन सकती हैं इन्फ्लुएंसर

आपकी मां में अगर आपको कोई भी ऐसा हुनर नजर आता है, जिन्हें वह एक्सप्लोर कर सकती हैं, तो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, आजकल ऐसी कई महिलाएं हैं, जिनकी बेटियां उन्हें इन्फ्लुएंसर बना रही हैं और इससे न सिर्फ उन्हें लोकप्रियता मिल रही है, बल्कि उनके लिए यह कमाई का जरिया भी बन रहा है।

कुछ नए स्किल्स सीखने की कोशिश

अगर आपकी मां कुछ करना नहीं भी चाहती हैं, तो उन्हें प्रोत्साहित करें कि सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे कई नए कोर्सेस हो रहे हैं, जिन्हें वह कम समय में और कम लागत में सीख सकती हैं, कई नयी तकनीक भी वह सीख सकती हैं, इसके लिए स्किल्स सीखना जरूरी है, तो आपको जरूर कोशिश करनी चाहिए कि उन्हें मनाएं और सोशल मीडिया पर ही एक्टिव रहते हुए नए स्किल्स सीखने का उन्हें मौका दें।

अपनी पहचान ढूंढने की तलाश

आप अपनी मां को सोशल मीडिया से जुड़े नए तौर-तरीके सिखाने की कोशिश करें, क्योंकि आजकल सोशल मीडिया की जानकारी होना, उन्हें अपने अकेलेपन से बचाने के साथ-साथ अपनी पहचान दिलाने का भी एक खास जरिया बन चुका है, तो आप इन्हें भी नजरअंदाज न करें और उन्हें निखरने का मौका दें। साथ ही अगर आप दूर देश में भी बैठी हैं, तो आपसे वह आसानी से सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्ट रह सकेंगी।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle