Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. थीम
  6. /
  7. स्पॉटलाइट

होम डेकोरेशन में हैंडलूम से मिलेगा नया टच

टीम Her Circle|Aug 15, 2024
होम डेकोरेशन में हैंडलूम से मिलेगा नया टच

घर को खूबसूरत बनाने में अगर कोई चीज सबसे कमाल का काम करती है, तो वह है अगर हाथ से बनी चीजें यानी हैंडलूम की चीजों का सही से इस्तेमाल किया जाए तो। तो आइए जानते हैं कैसे घर के डेकोरेशन में हैंडलूम चीजों का खूब इस्तेमाल किया जा सकता है।

पर्दे

image courtsey : @lbb.com

घर के जो पर्दे होते हैं, वे आप हमेशा ही हैंडलूम के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। पर्दे शानदार दिखते हैं, खासतौर से राजस्थानी प्रिंट वाले पर्दों की खासियत सभी को पता है कि वह घर को एक अलग तरह की ही वाइब्स देते हैं, इसलिए ऐसे पर्दों का इस्तेमाल एकदम सही होता है। आप इन्हें घर में डेकोरेट करेंगी, तो आप एक तरह से हैंडलूम की चीजों को भी महत्व देंगी और बढ़ावा देंगी। आप अपने लिविंग रूम या बेडरूम के लिए ब्लॉक-प्रिंट पर्दों का विकल्प चुन सकते हैं। वे हल्के वजन के होते हैं और कमरे को खुशनुमा बनाए रखते हुए प्राकृतिक रोशनी को अच्छे से आने देते हैं। इसलिए भी कर्टन या पर्दों के लिए हैंडलूम चुनना सबसे सही विकल्प है।

कुशन कवर्स

कुशन कवर्स के लिए हैंडलूम का इस्तेमाल बेहद सही होता है, कुशन में भी एक से बढ़ कर एक हैंडलूम्स के विकल्प इस्तेमाल होते हैं। खासतौर से कर्नाटक और महाराष्ट्र के रेशम के कपड़ों के कुशन कवर्स खूब इस्तेमाल होते हैं, वैसे जोधपुरी स्टाइल के कुशन भी पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। बोहेमियन वाले कुशन कवर्स भी आजकल पसंद किये जा रहे हैं।

हैंड वर्क वॉल डेकोर

@image courtsey : @govind foundation

आप जब भी राजस्थान या कच्छ की सैर पर जाती होंगी, तो वहां देखती होंगी, काफी खूबसूरत वॉल प्रिंट्स वाले हैंड वर्क वाले वॉल डेकोर नजर आते हैं, जिन्हें आप काफी आसानी से अपने घर की वॉल पर सजा सकती हैं और यह घर को बेहद सुंदर लुक देते हैं। ऐसे कई पीस आपको नजर आएंगे, तो कपड़ों पर बनाये जाते हैं और हैंडमेड होते हैं, जिन्हें वॉल डेकोर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेडशीट्स एंड बेड्स स्प्रेड्स

पिछले कुछ सालों में बेडशीट्स और बेड्स स्प्रेड्स का कल्चर बढ़ा है, इसकी वजह है कि लोग घर को सुंदर सजाते हुए एक अलग तरह का टच भी देते हैं। आंध्र प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध कलमकारी भी घर की रौनक बढ़ाने का काम करता है। बेडशीट्स में इकत या कलमकारी के लुक अच्छे लगते हैं। खूबसूरत दिखने के साथ ये सस्टेनेबल भी रहते हैं और बेहद खूबसूरत लगते हैं। जब इन्हें घर की साज-सज्जा, खासकर बिस्तरों के बेडशीट्स और बेड स्प्रेड्स में इस्तेमाल किया जाता है तो ये खूबसूरत लगते हैं।

कार्पेट

कई सदियों से कश्मीर के हैंडलूम वाले कार्पेट खूब पसंद किये जा रहे, बड़े-बड़े घरों की शान बढ़ाने में कार्पेट कमाल नजर आते हैं। कश्मीर के हैंडलूम्स खूब अच्छे होते हैं और इनका इस्तेमाल आपको घर की साज-सज्जा के लिए करना ही चाहिए। हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए इससे अच्छा विकल्प और कुछ हो भी नहीं सकता है।

*lead story : @pinterest

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle