Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रिलेशनशिप्स
  6. /
  7. फ़ैमिली ऐंड फ्रेंड्स

पुराने साल की इन 5 चीजों से कहें 'ऐ जिदंगी फिर से गले लगा लें'

प्राची|Jan 09, 2024
पुराने साल की इन 5 चीजों से कहें 'ऐ जिदंगी फिर से गले लगा लें'

बाकी सारे सालों की तरह साल 2023 भी पुराने बस्ते में जाने की तैयारी में है। नए साल के स्वागत के साथ हमारे जीवन में केवल तारीख और साल बदलता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो कि नए साल का कोई न कोई संकल्प जरूर लेते हैं, यानी कि यह सोचते हैं कि नए साल उन्हें क्या करना है और क्या नहीं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि बीते हुए साल की कुछ ऐसी चीजें हैं जिससे आपका रिश्ता नए साल में और भी मजबूत होना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से।

अगर की हो कोई यात्रा

नए साल के आने से पहले अगर आपने अपने बीते हुए साल में यानी कि साल 2023 में जनवरी से दिसंबर के बीच कोई यात्रा की है, तो उसकी यादें अपने साथ जरूर रखें। अपनी यात्रा के साथ बिताए हुए लम्हों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने के लिए आप उससे जुड़ी कोई तस्वीर आपके मोबाइल पर बतौर कवर फोटो रख सकती हैं। इससे नए साल में आपको हर बार मोबाइल फोन देखने पर उन यादों से भी मुलाकात करने का अवसर मिलेगा, जो कि काफी सुहानी रही है और साथ ही नए साल में भी कहीं यात्रा करने की योजना बनाने की भी प्रेरणा मिलेगी।

पुराने साल के नए दोस्तों से बनाएं मजबूत रिश्ता

हर नया साल अपने साथ कुछ नए दोस्त और नए रिश्तो को भी लेकर आता है, जो कि सच्चे होने के साथ कच्चे भी होते हैं। इसी कच्ची डोर को पक्का करने का संकल्प आप नए साल में जरूर लें। बीते हुए साल के नए रिश्तों को मजबूत करने के लिए नए साल आप उनसे बात और मुलाकात का सिलसिला जरूर बनाए रखें, क्योंकि रिश्ते अनमोल होते हैं।

त्योहारों की तस्वीर को सजाएं घर पर

बीते साल की अच्छी और खास यादों की तस्वीर को भी साल के अंत के साथ अपने घर पर सजाएं। आप बीते साल की कुछ ऐसी खुशियों वाली तस्वीर का फोटो फ्रेम बनवाएं, जिसमें अपनापन, प्यार और दोस्ती के साथ ढेर सारी सकारात्मकता दिखाई देती है। इस तस्वीर को अपने घर की दीवार पर लगा दें। इससे आप अपने पुराने रिश्तों को और भी मजबूती दे पायेंगे।

किताबें जो खरीदी हो

हर साल हम कोई न कोई किताब जरूर खरीदते हैं। इस सिलसिले को नए साल में जारी रखें और इसके साथ ही पुराने साल की किताबों से रिश्ता नए साल भी जोड़े। अक्सर हम किताबों को एक बार पढ़ने के बाद फिर से नहीं पढ़ते हैं, लेकिन एक बार जरूर नए साल में बीते हुए साल की किसी किताब को फिर से पढ़ें। इससे किताब से मिली हुई सीख और समझ का अनुभव फिर से नया मिलेगा। कई किताबें ऐसी होती हैं, जो कि कई बार पढ़ने पर हर दफा नई सी महसूस होती है।

मजबूत इरादे

हर साल अपने साथ कई सारे मजबूत इरादे, हार, जीत और आत्मविश्वास के साथ सीख देकर जाता है। नए साल में कदम रखने के साथ अपने बीते हुए साल की जरूरी सीख को भी अपने साथ लेकर जाएं, ताकि आप अपने हौसलों को बुलंद करते हुए और पुराने अनुभव से मजबूत रिश्ता जोड़ते हुए नए साल में कदम रखें और नए साल में अपने पुराने अंदाज के साथ पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करें।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle