Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रिलेशनशिप्स
  6. /
  7. फ़ैमिली ऐंड फ्रेंड्स

दोस्ती के रिश्ते में स्पेस है जरूरी, क्योंकि आजादी हर रिश्ते का हक है

टीम Her Circle|Jul 05, 2026
दोस्ती के रिश्ते में स्पेस है जरूरी, क्योंकि आजादी हर रिश्ते का हक है

रिश्ता कैसा भी हो उसमें एक दूसरे को उचित स्थान देने के साथ उचित दूरी देना भी जरूरी होता है। जी हां, यह तब और जरूरी हो जाता है, जब आप अपने रिश्ते को लंबे समय के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं। अक्सर ऐसा देखा गया है कि जिस रिश्ते में स्पेस नहीं होता, वहां पर वक्त के साथ अनकही दूरी और अनसुना विवाद उभरने लगता है। बात जब दोस्ती की आती है, तो यहां पर भी एक दूसरे के साथ रिश्ते में खुशनुमा दूरी का आना जरूरी है, जो कि आपके रिश्ते को पहले के मुकाबले और भी मजबूत बनाती है। आइए जानते हैं विस्तार से।

रिश्ते में ताजगी रहेगी बरकरार

दोस्ती दिल के बेहद करीब होती है। दोस्ती का मतलब सुख और दुख का साथी होना होता है। कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा करीब आने से रिश्ते में दरार भी आने लगती है। ऐसे में अगर आप एक दूसरे को स्पेस देती हैं, हर दिन मिलने की बजाय सप्ताह में तीन दिन मिलती हैं, तो इससे आपके रिश्ते में ताजगी बरकरार रहती है, जो कि आपके रिश्ते को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में उसमें सतत नयापन लाने में सहायक होती है। इसलिए कभी भी अपने दोस्त को बांध कर न रखें। यह न सोचें कि जो आपका दोस्त है, वो किसी और के करीबी दोस्त कैसे हो सकता है। अपने दोस्त को समझे और उसे उसके पसंद के अनुसार रिश्ते बनाने और उनका हिस्सा बनने के लिए जगह दें।

दोस्ती का रिश्ता होगा मजबूत

दोस्ती के रिश्ते में स्पेस देने का फायदा यह भी होता है कि इससे आपका रिश्ता पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होता है। जब भी आप अपने दोस्त को स्पेस देती हैं, तो इसके साथ आप खुद को भी स्पेस देती हैं। इससे आपके पास कई सारी बातें होती हैं, आपके दोस्त के जीवन के हर सुख और दुख का हिस्सा बनने के साथ स्पेस होने से आप दोनों के रिश्ते में मजबूती आती है।

आजादी भी है जरूरी

यह भी जान लें कि रिश्ता कोई भी क्यों न हो, उसमें आजादी जरूरी है। दोस्ती का रिश्ता ऐसा होता है,जिसे हम चुनते हैं। हम अपने जीवन के पड़ाव को पार करने के दौरान यह तय करते हैं कि कौन हमारा दोस्त होगा और कौन नहीं। आप अपने जीवन में मिलने वाले हर एक व्यक्ति को अपना दोस्त नहीं बना सकती हैं। कोई एक, दो या फिर तीन लोग आपके करीबी और अच्छे दोस्तों में शामिल होंगे। अपनी दोस्ती को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए उसमें आजादी का होना बेहद जरूरी है। आजादी से रिश्ते में जान आती है। रिश्ता सांस लेना है और लंबे समय तक जीवित रहता है।

स्पेस के जरिए खुद से होगी मुलाकात बनेगा रिश्ता बेहतर

जब भी आप रिश्ते में एक दूसरे को स्पेस देती हैं, तो इससे आपकी खुद से मुलाकात होती है। आपको खुद से मिलने का मौका मिलता है। आप यह भी समझ सकती हैं कि दोस्ती में स्पेस होने से उसकी कदर बढ़ती है। इससे आपका रिश्ता पहले के मुकाबले बेहतर होगा, रिश्ते में खुशी और संयम कायम रहेगा।

बढ़ेगी सकारात्मकता

दोस्ती में स्पेस यानी कि एक दूसरे को जगह देने की सबसे अच्छी खूबी की बात की जाए, तो उसे सकारात्मकता कहते हैं। स्पेस देने के साथ आप अपने रिश्ते को वक्त देते हैं और जब भी किसी भी इंसान को वक्त दिया जाए या फिर उसके साथ वक्त बिताया जाए, इससे सकारात्मकता जरूर आती है। इसलिए अपने दोस्त को परिवार बनाने के लिए उम्र भर उसका साथ पाने के लिए स्पेस देना न भूलें। क्योंकि आप जब जगह देंगी, तभी उस खाली जगह को सकारात्मकता के साथ भर पायेंगी।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle