Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रिलेशनशिप्स
  6. /
  7. फ़ैमिली ऐंड फ्रेंड्स

बाल दिवस स्पेशल : छोटी बच्ची हो क्या ! पूछने वाले को अपने बचपने अंदाज में ही जवाब दें, हां, दिल तो बच्चा है जी ...

अनुप्रिया वर्मा|Nov 14, 2022
बाल दिवस स्पेशल : छोटी बच्ची हो क्या ! पूछने वाले को अपने बचपने अंदाज में ही जवाब दें, हां, दिल तो बच्चा है जी ...

अब तुम बच्ची नहीं रही, जो ऐसी शरारत करती हो, बच्ची जैसा बर्ताव मत करो, तुम में अब तक बचपना गया नहीं है, अमूमन ऐसी बातें, आपके आस-पास के वे लोग कहते नजर आते हैं, जो आपको आपकी उम्र का तकाजा देते हुए यही कहते हैं कि अब आप बड़ी हो चुकी हैं, अब आपको बिल्कुल गंभीर हो जाना चाहिए, लेकिन यकीनन आपकी बढ़ती उम्र के साथ जिम्मेदारियां भी लगातार बढ़ जाती हैं, लेकिन फिर भी इन सबके बीच बेहद जरूरी है कि आप अपने अंदर के बच्चे को हमेशा जिंदा रखें, यानी अपने पचपन में भी बचपन को याद रखना चाहिए, क्योंकि दिल में अगर बच्चा होता है, तभी आप एक अच्छे इंसान बने रहते हैं, क्योंकि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। तो बाल दिवस के बहाने आइए जानें, कुछ ऐसी बातें, जिन्हें आपको खुद में कभी बदलने की जरूरत नहीं है।

हर वक्त गंभीर रहना जरूरी नहीं

मुमकिन है कि आप किसी ऐसे काम में हों, जहां पूरा माहौल काफी गंभीर रहता हो, लोग केवल गंभीर ही बातें करते हो, ऐसे में आप भी अपना हंसमुख स्वभाव भूल कर, उनकी तरह ही ढलने की कोशिश करती हैं, जो कि आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि हंसता हुआ चेहरा किसी को बुरा नहीं लगता और हंसने से आपके आस-पास पॉजिटिविटी बनी रहती है, इसलिए अपनी मुस्कुराहट को बरकरार रखें।

बचपन की हॉबी रखें बरकरार

बचपन की हॉबी को बरकरार रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर इसे बरकरार नहीं रखा जाएगा, तो आप अपनी जिंदगी में पूरी तरह से निराशावादी हो जायेंगे। इसलिए बचपन की कोई मजेदार हॉबी, जैसे साइकिल चलाना या ऐसी कोई हॉबी, जो आपको आपके बचपन में लेकर जाए, उसे हमेशा करें, फिर उसके लिए आपको भले ही थोड़ा समय क्यों न निकालना पड़े। बचपन के कोई ऐसे खेल हैं, तो उन्हें भी खेलें, इससे यकीन मानिए आप बहुत फ्रेश महसूस करेंगी।

सिर्फ पैसों में नहीं ढूंढें खुशी

यह भी बेहद जरूरी है कि आप जिंदगी में वे चीजें करना, जो आपको खुशी देती हैं, उसे कभी भी छोड़ने के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि जिंदगी में नौकरी-पैसे और काम करना जरूरी है, लेकिन आपको दिल से जो चीजें खुशी देती हैं, वह हमेशा ही करते रहना जरूरी है। तभी आप असल मायने में जिंदगी को एन्जॉय कर सकती हैं।

खुल कर हंसें

इस बात पर भी हमारा ध्यान नहीं जाता है, लेकिन यही सच्चाई है कि हम जैसे-जैसे बड़े होते हैं,लोग क्या सोचेंगे, इस पर फोकस करना शुरू कर देते हैं। इस चक्कर में हम अपने हंसने तक के अंदाज पर अंकुश लगा देते हैं, जो कि हरगिज नहीं होना चाहिए, आपकी जो भी नेचुरल हंसी है, उसे बरकरार रखें और खुल कर हंसें और जिस तरह से हंसना है, हंसें। किसी की परवाह करने की जरूरत नहीं है।

बचपन के दोस्तों से रहें संपर्क में

कई बार खास दोस्त बनाते हुए भी हम बचपन के दोस्तों से दरकिनारा करने लगते हैं और यही वजह है कि हम कई बार काफी अधिक बड़े होने का दावा करने लगते हैं और निजी जिंदगी में भी काफी प्रोफेशनल हो जाते हैं, इसलिए भी यह जरूरी है कि बचपन की यादों में जाने के लिए, आपके बचपन के दोस्तों का आपके साथ बने रहना, ताकि आप वास्तविक इंसान बने रहें, कोई बनावटी जिंदगी न जिएं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle