मिलिए शोमा भट्टाचार्य से, जो वेस्ट मैनजमेंट से बना रही हैं ‘काम की चीज’
लगभग 3 साल पहले शोमा भट्टाचार्य के साथ उनके पति राजीव भट्टाचार्या ने लगभग 6 रैगपिकर्स की मदद से ‘आद्विका क्लीन टेक’ नामक वेस्ट मैनेजमेंट एनजीओ कीशुरुआत की थी, जिससे आज 12 रैगपिकर्स जुड़ चुके हैं। ‘आद्विका क्लीन टेक’, वेस्ट प्लास्टिक से न सिर्फ फर्नीचर्स बनाती है, बल्कि हमारे पर्यावरण के लिए प्लास्टिककी उपयोगिता भी सिद्ध कर रही है। श्रीमान इको रीसाइकल के साथ जुड़कर यह संस्था स्कूल के लिए बेंचेस के साथ कबर्ड, सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए गार्डनबेंचेज, प्लांटर्स, कोस्टर्स और टिशू बॉक्स होल्डर्स और कई ऐसी चीजें बना रही है, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। हालांकिअपनी तरफ से समाज के हित में योगदान कर रही ‘आद्विका क्लीन टेक’ को लेकर शोमा भट्टाचार्य काफी उत्साहित हैं, लेकिन साथ ही उन्हें इस बात का भी मलाल है किउनके इस काम में समाज और सरकार की तरफ से उतना योगदान नहीं मिल रहा, जितना जरूरी है। फिर भी भविष्य के लिए वे आशावान हैं। इसलिए यह कहानी हमेंप्रेरणा देती है। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।