Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. एचीवर्स

शेयर बाजार की ऊपर-नीची होती दुनिया से कदमताल करना तो कोई मुक्ता धामणकर से सीखें

शिखा शर्मा|Jul 18, 2025

मुक्ता धामणकर, जो एक न्यूट्रीशनिस्ट भी हैं और साथ ही वह पिछले 15 वर्षों से स्टॉक मार्केट की क्वीन बनी हुई हैं। मुंबई के चेंबूर इलाके में रहने वाली गृहिणी मुक्ता ने एक स्टॉक बिजनेस वुमन बनकर, अपनी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। आइए जानें उनके बारे में विस्तार से।

बनाई अपने लिए नयी राह

जिस दौर पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मंदी के दौर से गुजर रही थी और दुनिया भर के शेयर बाजार गिर गए थे। इस समय शेयर बाजारों में निवेश करने वाले हजारों भारतीय निवेशकों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। ऐसे में मुक्ता, जो कि दो बच्चों की मां भी हैं, उन्होंने अपने लिए नयी राह ढूंढीं। मुक्ता फिलवक्त एक अनुशासित, मेहनती बिजनेस स्किल और निवेश निर्णयों के साथ सफल घरेलू महिला ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन भी बनीं। अपनी शादी के शुरुआती दिनों में, मुक्ता ने अपने नेवी ऑफिसर पति के साथ पूरी दुनिया खूब घूमीं, लेकिन मां बनने के बाद चीजें बदल गयीं। इसके बाद, मुक्ता ने उद्यमी बनने का फैसला किया। यह उनका मैटरनिटी पीरियड था, जिसने उन्हें बेबी प्रोडक्ट की एक कंपनी शुरू करने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, तीन साल तक बिजनेस चलाने के बाद, उन्हें अपनी असली राह मिली। उन्होंने स्टॉक ट्रेडिंग की तूफानी दुनिया में कदम रखा और आगे बढ़ती चली गयीं।

कभी नहीं सोचा था कि स्टॉक मार्केट में आएंगी

मुक्ता कहती हैं कि उन्होंने इस बारे में कभी नहीं सोचा था कि वह इस शेयर बाजार की दुनिया में आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे जब उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया, तो उनकी दिलचस्पी बढ़ती गयी और उन्होंने खुद पर इसमें आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया, रात को सोने से पहले भी 40 मिनट वह शेयर बाजार के बारे में जरूर पढ़ती हैं।

इंटरनेट की दुनिया से अलग है शेयर बाजार की दुनिया

मुक्ता का इस बारे में कहना है कि वह हर हमेशा इस बात को लेकर तनाव में नहीं रहती हैं कि आज क्या हो गया, आज लॉस हो गया, वह हर चीज में अवसर तलाशने की कोशिश करती हैं, साथ ही वह यह भी कहती हैं कि इंटरनेट पर शेयर बाजार के बारे में जिस तरह से जानकारी दी गई है, उससे वास्तविक बाजार की दुनिया बेहद अलग है।

उनकी प्रेरणादायी कहानी के बारे में जानने के लिए देखें पूरा इंटरव्यू।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle