Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. यात्रा

स्नो फॉल का लें मजा, इन बर्फीली वादियों को शामिल करें बकेट लिस्ट में

टीम Her Circle|Jan 10, 2024
स्नो फॉल का लें मजा, इन बर्फीली वादियों को शामिल करें बकेट लिस्ट में

सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। बर्फ की एक चमकदार सफेद परत उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ों पर बरसने को तैयार हैं। स्नो फॉल को देखना अपने आप में जादू जैसा लगता है, आस-पास जन्नत महसूस होती है और ठंडी हवा आपके गालों को लाल कर देती है। यह एहसास ही काफी है सर्दियों में स्नो फॉल देखने जाने के लिए। अगर आप भी इस एहसास को महसूस करना चाहती हैं, यदि बर्फबारी का अनुभव हमेशा आपकी बकेट लिस्ट में रहा है, तो स्विट्जरलैंड क्यों जाएं, जब आप भारत में ही स्नो फॉल का आनंद ले सकती हैं। तो, सर्दी के कपड़े पैक कीजिए और तैयार हो जाइए। जाना कहां है? इस सवाल के जवाब में हम आपको दे रहे हैं 5 बेहतरीन विकल्प।

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर

कश्मीर का छोटा सा शहर गुलमर्ग बर्फीली एक्टिविटीज और खेलों का केंद्र है। स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटी की इच्छा पूरी करने लोग सिर्फ भारत ही नहीं, विदेश से भी यहां आते हैं। सबसे अच्छी स्नो फॉल के अलावा, यहां भारत की सबसे ऊंची और सबसे लंबी केबल कार प्रोजेक्ट गोंडोला भी है जो आपको जमीन से 2000 फीट ऊपर तक ले जाती है। बर्फ से लदे पहाड़ और सड़कों के नजारे आप जीवन भर याद रखेंगे।

मसूरी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहाड़ियों की रानी के रूप में लोकप्रिय, मसूरी, भारत में सर्दियों के दौरान एक बर्फ का स्वर्ग माना जाता है। यहां आपको अपने होटल की खिड़की से ताजा सफेद स्नो फॉल देखने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। मसूरी के प्रसिद्ध केम्प्टी फॉल्स, हलचल भरे मॉल रोड और कंपनी गार्डन भी घूमें। बर्फ से ढके पहाड़ों, बर्फ के टुकड़ों से सजे देवदार के पेड़ों के साथ, मसूरी किसी भी इंटरनेशनल विंटर्स को फेल कर सकता है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

यदि आप भारत में एक ऑफबीट स्नोफॉल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर तवांग के लिए जाएं। यह शहर भारत के सबसे बड़े मठ का घर (मॉनेस्ट्री) होने के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको मन की शांति के साथ-साथ पहाड़ी संस्कृति भी आकर्षित करेगी। यहां स्पोर्ट्स एक्टिविटी बहुत कम होती है, लेकिन यहां नजारे और यहां रहने का अनुभव आप हमेशा याद रखेंगी।

युमथांग, सिक्किम

भारत में बर्फबारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक सिक्किम का युमथांग। इस शहर में लगभग पूरे साल बर्फबारी होती है। युमथांग को लोकप्रिय रूप से 'फूलों की घाटी' कहा जाता है। सिक्किम के फूल रोडोडेंड्रोन की 24 प्रजातियां हैं। युमथांग में हिमालय के पहाड़ों से घिरी जमी हुई झीलें, गर्म झरने, याक चरते और दूर तक फैली हुई घास के मैदान देखने मिलेंगे। सर्दियां काफी कठोर हो सकती हैं, इसलिए एक्स्ट्रा गर्म कपड़े ले जाना न भूलें।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली नि: संदेह भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है और एक पसंदीदा पर्यटन स्थल भी है। सर्दियों के मौसम में पहाड़ बर्फ की चादर से बर्फ से ढक जाता है। बर्फीली हवाओं, हल्की बारिश और भारी बर्फबारी के साथ बर्फ से ढके पहाड़ और चीड़ के पेड़ शानदार लगते हैं। यहां कई होटल्स ने इग्लू कमरे भी बनाये हैं, जिसका अनुभव आपको लेना ही चाहिए।

वैसे, बर्फीली जगहों का शानदार नजारा आपको हिमाचल प्रदेश के शिमला और पटनीटॉप, जम्मू और कश्मीर के पहलगांम और सोनमर्ग, उत्तराखंड के नैनीताल और औली और लद्दाख में देखने मिलेगा। तो, इनमें से किसी भी एक जगह को चुनें और गाना गाएं - ये हसीं वादियां, ये खुला आसमां…!

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle