Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. यात्रा

मां को दें ये अनमोल तोहफा, कराएं सैर इन जगहों की

टीम Her Circle|May 12, 2024
मां को दें ये अनमोल तोहफा, कराएं सैर इन जगहों की

किसी भी मां के लिए सबसे बेहतरीन तोहफा समय होता है। परिवार और बच्चों के साथ बिताए गए एक पल को भी मां अपने जीवन का अनमोल समय मानती है। जिंदगी की भागदौड़ में वो समय कहीं गुम हो जाता है, जिस वक्त में मां का साथ होता है। ऐसे में इस बार आप जरूर एक खास योजना बनाएं और मां के साथ कई घूमने निकल जाएं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ऐसी कौन-सी जगह हैं, जहां मां के साथ घूमने के लिए जाना आपके लिए यादगार होगा।

पचमढ़ी

प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच आप पचमढ़ी घूमने की योजना मां के साथ बना सकती हैं। यह जान लें कि पचमढ़ी का दूसरा नाम सतपुड़ा की रानी है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन भारत के बीच में समुद्र तल से लगभग 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आप भी फॉल्स घूमने के लिए जा सकती हैं। यहां पर आप झरने को करीब से देख सकती हैं। इसके साथ आप सतपुड़ा पहाड़ियों पर मौजूद राष्ट्रीय उद्यान पर भी जा सकती हैं। यहां आपको सफारी का आनंद लेने को मिलेगा। गहरी घाटियों के साथ बहती नदियां आपके लिए प्रकृति की सुंदरता लेकर आयेंगी। धूपगढ़ पर पहुंचकर आप सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी देख सकती हैं। पांडव गुफाएं आपके पचमढ़ी की यात्रा को सफल कर देंगी। साथ ही यहां पर गुप्त महादेव का मंदिर भी है।

ऋषिकेश

ऋषिकेश को एक तरह से धार्मिक स्थल के तौर पर जाना जाता है, जहां साल भर पर्यटकों की भीड़ रहती है। गंगा नदी के तट की शीतलता आपके ऋषिकेश की यात्रा को सफल बना देती है। अगर आप ऋषिकेश घूमने जा रही हैं, तो मां के साथ लक्ष्मण झूला जरूर घूमने जाएं। यहां पर आपको नीलकंठ महादेव मंदिर भी मिल जाएगा। अगर आप एडवेंचर करने की योजना बना रही हैं, तो भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग प्लेटफॉर्म है और भी कई तरह एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का आनंद आप ले सकती हैं। साथ ही प्रकृति की सुंदरता ऋषिकेश का नजारा और भी मोहक बना देती है।

धर्मशाला

आप अपनी मां के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में घूमने के लिए जा सकती हैं। यह ऐसी जगह है,जहां पूरे साल सैलानी काफी बड़ी संख्या में आते हैं। यहां पर आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच कई सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर आप त्रिउंड हिल पर ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। साथ ही नाइट कैम्पिंग भी आपको आपकी मां के साथ एक खूबसूरत समय बिताने का अवसर देता है। यहां आप वाॅर मेमोरियल म्यूजियम भी देखने के लिए जा सकती हैं। इसके अलावा, आप भागूनाग मंदिर भी दर्शन के लिए जाएं और वहां पर भागूनाग झरने का नजारा भी ले सकती हैं।

वाराणसी

मां के साथ आप वाराणसी की यात्रा की भी योजना बना सकती हैं। वाराणसी में एक नहीं, बल्कि कई ऐसी जगह है, जो घूमने के लायक हैं, जिनमें रामनगर का किला, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट के साथ-साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा गंगा आरती का भी आनंद ले सकती हैं। सारनाथ एक लोकप्रिय बौद्ध तीर्थ स्थल है। यहां आप अशोक स्तंभ, तिब्बती मंदिर, मठ और थाई मंदिर आदि शामिल है। आप बनारस में चुनार किला भी देखने के लिए मां के साथ जा सकती हैं। आप बनारस में लखनिया दरी भी देखने जा सकती हैं। आप यहां पर लगातार नीचे गिरता हुआ पानी भी देख सकती हैं, जो कि काफी आकर्षित करता है।

कश्मीर

कश्मीर में एक नहीं, बल्कि कई सारी घूमने की जगह हैं, जहां आप प्रकृति के नजारे का लुत्फ ले सकती हैं। आपको यहां देवी मंदिर, पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग कई सारे खूबसूरत शहर घूमने का मौका मिलेगा। आप कश्मीर में मौजूद श्रीनगर में भी झेलम, डल झील और फ्लोटिंग वेजिटेबल मार्केट भी मां के साथ देख सकती हैं। बारामूला में कश्मीर की सबसे बड़ी झील और नौका विहार का आनंद ले सकती हैं। इसके अलावा, आपको मुगल गार्डन में घूमना चाहिए और उसकी सुंदरता का आनंद ले सकती हैं। आप बारामूला में ट्रेकिंग का भी सुखद अहसास ले सकती हैं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle