Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. यात्रा

सागर किनारे सुकून के पल जीने के लिए ये हैं लड़कियों के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन

शिखा शर्मा|Apr 27, 2023
सागर किनारे सुकून के पल जीने के लिए ये हैं लड़कियों के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन

खुली और ठंडी हवा से आपके बाल उड़ रहे हैं, पैरों के नीचे गीली रेत और पानी की लहरें आपके कदम छू-छू कर लौट रही हैं, ऐसी शाम क्या आप कभी भूल पाएंगी? जी हां, हम बात कर रहे हैं बीच की, यानी सागर के किनारे की दुनिया की। और हम आपको बताने वाले हैं, भारत के वे बेस्ट डेस्टिनेशन, जहां जाकर आप सबकुछ भूल जाएंगी। लड़कियां जो बीच लवर्स हैं, वे तो यहां दीवानी हो जाएंगी।

कापू, कर्नाटक

दक्षिणी राज्य कर्नाटक, जिन्हें लोग मंदिरों का शहर भी कहते हैं, यहां एक बीच कौप भी है, जिसे लोग कापू के नाम से भी जानते हैं। यह बीच नेत्रावती नदी के बैकवाटर में स्थित है। नीला आसमान, हरे-भरे पेड़ों घिरा यह बीच बेहद खूबसूरत है। यहां ट्रैवल करने पर आप कई शताब्दी पुराना लाइटहाउस भी देख पाएंगी, जिसके पास सूर्यास्त होता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है।

पाओलियम, गोवा

बीच की बात हो और गोवा का जिक्र न हो, ये तो हो ही नहीं सकता है। जहां नॉर्थ गोवा में कई टूरिस्ट आते हैं वहीं, साउथ गोवा में स्थित पाओलियम बीच पर लोगों का आना-जाना कम ही है। लेकिन, यहां आपको बीच व्यू के कई रिसॉर्ट्स मिल जाएंगे। दिल को शांति देने वाली यहां की हवा, आपके जेहन से कभी नहीं जाएगी। इसके पास ही कुछ छोटे आयलैंड भी है, आप नाव के जरिये वे भी देख सकती हैं।

कोवलम बीच, केरल

तिरुवनंतपुरम के खूबसूरत शहर में स्थित, अरब सागर के आस-पास का यह रेतीला बीच बेहद खूबसूरत है। 17 किमी के समुद्र तट के साथ, इसमें तीन आयलैंड भी शामिल हैं- लाइटहाउस बीच, हवा बीच और समुद्र बीच। डूबते सूरज की किरणें इस समुद्र के पानी पर मचलती हुई दिखती है। यह नजारा आपको बहुत पसंद आएगा।

प्रोमेनेड, पॉन्डिचेरी

यदि आप धरती पर स्वर्ग की सुंदरता देखना चाहती हैं, तो आपको पॉन्डिचेरी में प्रोमेनेड बीच की यात्रा बारे में जरूर सोचना चाहिए। यहां की लहरें जैसे कोई संगीतमय धुन पैदा करती हैं। पॉन्डिचेरी के इस बीच को आप अपना अगला डेस्टिनेशन बना लें। यकीनन आप पछताएंगी नहीं।

दीघा बीच, वेस्ट बंगाल

पारदर्शी और प्राचीन, दीघा समुद्र तट का पानी बंगाल तटों पर यात्रियों का स्वागत करता है। इसमें कैसुरीना के पेड़ों का लंबा हरा पैच है, जो इस बीच को और भी ज्यादा खूसबूरत बनाता है। यहां जब सूर्यास्त होता है तो, एक रोमांटिक शाम की शुरुआत होती है। पेड़, ठंडी हवा और आती-जाती लहरें आपकी सारी थकान मिटा देंगी।

इन सभी के अलावा, लक्षद्वीप का अगत्ती आयलैंड, आंध्र प्रदेश का मिनिकॉय, ओड़िशा का पुरी, अंदमान और निकोबार भी भारत के कुछ खूबसूरत बीच हॉलीडे में शामिल हैं। तो, डायरी निकालिए, योजना बनाइए और कुछ सुकून के यादगार पल को सहेजने के लिए तैयार हो जाएं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle