Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. यात्रा

कम बजट में विदेश में सोलो ट्रिप करना है तो वियतनाम से अच्छा कुछ नहीं होगा

शिखा शर्मा|Oct 13, 2022
कम बजट में विदेश में सोलो ट्रिप करना है तो वियतनाम से अच्छा कुछ नहीं होगा

अभी कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर लोगों के फेवरेट डेस्टिनेशन के रूप में लद्दाख नजर आ रहा था, हर किसी की यही कोशिश रहती थी कि वह लद्दाख के लोकप्रिय स्थानों पर जाकर तस्वीरें लें और शेयर करें। अब आलम यह है कि वियतनाम भी सोशल मीडिया पर एक वायरल डेस्टिनेशन बन चुका है, लोग लगातार वियतनाम की सैर करना पसंद कर रहे हैं, तो आखिर अचानक से वियतनाम की लोकप्रियता भारतीय पर्यटकों के लिए क्यों बढ़ गई है, लोग क्यों इन दिनों आती क्या खंडाला की जगह आते क्या वियतनाम कह रहे हैं, आइए जानें विस्तार से।

विदेश में घूमने वाली जगहों में है बजट फ्रेंडली

वियतनाम उन जगहों में से एक है, जो सुंदर तो है ही, साथ ही यहां पहुंचना भी काफी बजट में होता है, मतलब प्रति व्यक्ति यहां जाने के लिए अगर आप देर रात की फ्लाइट लेती हैं, तो 27 से 30 हजार तक की टिकट आती है, जो काफी सस्ती है और आसानी से आपको मिल सकती है। इस देश में वीजा ऑन अराइवल पर आपको केवल 1756 रुपये देने पड़ेंगे, जो बाकी सभी देशों से बेहद कम है।

वियतनाम में लोकप्रिय है नाइट लाइफ

भारत में वैसे तो कई मेट्रो सिटी में नाइट लाइफ का कांसेप्ट है, लेकिन वियतनाम में खासतौर से नाइट लाइफ की चर्चा होती रहती है। वियतनाम में मुख्य रूप से हनोई और हो ची मिन्ह जैसे शहरों में नाइट लाइफ काफी लोकप्रिय है, हनोई में नाइट लाइफ थोड़ा शांत हो जाता है, लेकिन हो ची मिन्ह में बार, क्लब, पब के अलावा आपको कैफे वगैरह भी आसानी से खुले हुए नजर आएंगे।

वियतनाम है रोमांटिक डेस्टिनेशन

वियतनाम को रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है, इसकी वजह यह है कि यहां ऐसे कई स्पॉट्स हैं, जो काफी खूबसूरत और रूमानियत का एहसास कराते हैं। यहां के लोगों को शायरी पढ़ने-लिखने का काफी शौक है, साथ ही यह एक खुशमिजाज और दिलचस्प शहर है, यहां की हवा में कुछ ऐसा जादू है, जो प्यार करना सीखा देता है। वियतनाम में कई ऐसे बीच हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं, जिनमें साओ, माई खे, एक बंग, डॉक्टर लेट, ओंग लैंग, मोई नेउ जैसी जगहें हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं। यहां की नदियों में बेहद खूबसूरत रोमांटिक राइड्स भी होते हैं, जिसका एक खास अनुभव है, साथ ही यहां का खाना भी बेहद मजेदार होता है।

प्रकृति प्रेमी भी घूमने जरूर जाएं

वियतनाम की एक खूबी यह भी है कि एक तरफ जहां यहां नाइट लाइफ बहुत अधिक लोकप्रिय है, वही दूसरी तरफ आप यहां प्राकृतिक चीजों और जगहों का भी मजा ले सकती हैं। जैसे सापा, उन जगहों में से एक हैं, जिसे बादलों के स्वर्ग के नाम से जाना जाता है और यहां लोग ट्रेकिंग करने भी आते हैं। यहां की जलवायु भी मन को मोह लेने वाली होती है।

कई प्राचीन जगह भी हैं लोकप्रिय

वियतनाम में कई ऐसी जगह भी हैं, जो काफी प्राचीन हैं और काफी लोकप्रिय हैं। जैसे होई एन को लोग पीले शहर के रूप में जानते हैं, यह एक ऐसी जगह है, जो घुमावदार गलियों, चीनी शैली की सुंदर दुकानों और आकर्षित टूरिस्ट प्लेस के लिए जाना जाता है। इसे वियतनाम का वेनिश भी कहा जाता है। इसके अलावा, यहां की गुफाओं, पहाड़ों को भी घूमने जा सकती हैं। क्वांग विंह, वियतनाम की वह जगह है, जहां दुनिया की सबसे बड़ी गुफाएं हैं। इसके अलावा, यहां का मेकांग डेल्टा लोकप्रिय फ्लोटिंग मार्केट भी जरूर देखा जाना चाहिए।

बता दें कि लड़कियों के लिए सोलो ट्रिप के लिहाज से भी यह जगह काफी लोकप्रिय है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle