Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. डेकोर

आपके वॉशरूम में रहेगी फ्रेशनेस बरकरार, अपनाएं ये टिप्स

टीम Her Circle|Aug 18, 2024
आपके वॉशरूम में रहेगी फ्रेशनेस बरकरार, अपनाएं ये टिप्स

पूरे घर को फ्रेश करने के बाद आपके जेहन में यह बात तो रह जाती है कि अपने वॉशरूम को रिफ्रेश कैसे रखा जाए, इसके लिए आइए आपको आपको कुछ नेचुरल तरीके बताते हैं, जिससे आपका वॉशरूम काफी फ्रेश और खुशबूदार होगा।

नींबू है बड़े काम की चीज

नींबू एक ऐसी चीज है, जो घर में रहे तो कई सारे काम इससे हो जाते हैं, जैसे नींबू आपके खाने में हर चीज में मदद करता है, ठीक वैसे ही यह आपके कमरे और बाथरूम को भी रिफ्रेश रख सकता है और वो भी बिना किसी नुकसान के या साइड इफेक्ट्स के। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है और यह नेचुरल क्लीनर है, आपको डिटर्जेंट के इस्तेमाल के बाद, बाथरूम की सफाई के लिए नीम्बू रगड़ने की जरूरत है, इससे फ्रेशनेस बरक़रार रहती है,

एरोमेटिक ऑयल

ऑयल एक ऐसी चीज है, जो बाथरूम को फ्रेश करने में काफी मदद करती है, आपको रूम की फ्रेशनेस को बरक़रार रखने के लिए बस कॉटन बॉल को ऑयल में भिगोकर बाथरूम के एक कोने में रख देना है। इससे भी आपके बाथरूम की फ्रेशनेस हमेशा की तरह बरक़रार रहेगी। आप इसे टूथब्रश रखने वाले मग या गिलास में भी रख देते हैं।

स्प्रे वाला तौलिया भी है अच्छा विकल्प

तौलिया बाथरूम की एक जरूरी चीज है, जिसका इस्तेमाल आपको करना ही पड़ता है। इसलिए तौलिये को भी साफ-सुथरा और खुशबूदार बना कर रखना जरूरी है। इसके लिए आपको टॉवेल में नेचुरल ऑयल स्प्रे करना बेहद जरूरी है। इसलिए इसका इस्तेमाल जरूर करें।

दालचीनी रखेगी फ्रेश

दालचीनी भी एक ऐसी चीज है, जो आपके वॉशरूम को पूरी तरह से फ्रेश रखने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती है। इसलिए इसे भी फ्रेश दालचीनी के रूप में रखना एक बेहतर विकल्प है, इसलिए आप बाथरूम में ऐसे फ्रेशनर चुनें, जिसमें दालचीनी की खुशबू अच्छी तरह से आये, तो यह आपको अच्छे से फ्रेश रखेगी और बाथरूम को भी फ्रेशनेस देगी।

हाउस प्लांट्स

प्लांट्स रखना आपके घर में हमेशा फ्रेशनेस ही लाता है, अच्छे हाउस प्लांट्स को अपने साथ रखना ही चाहिए, जो कि आपको अच्छे से फ्रेशनेस दे, ऐसे में हाउस प्लांट्स की बात करें, तो मनी प्लांट्स बेहद अच्छे होते हैं, यह हवा में नेचुरल तरीके से शुद्धिकरण करने में मदद करता है।

होम मेड जेल फ्रेशनर

होम मेड फ्रेश जेल फ्रेशनर बनाने के लिए एक बर्तन में एक कप पानी लेकर, उसमें जिलेटिन मिला लें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। जिलेटिन के घोल को गैस पर पांच मिनट तक गर्म करें। इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं और इसे छोटे जार में रख दें। अब इसमें एसेंशियल ऑयल मिलाएं और छिड़काव पूरे वॉशरूम में करें। इसे आप बाथरूम में भी रखें, आपको इससे गजब की खुशबू आएगी।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle