Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. डेकोर

साल बदल गया, अब बदलें अपना डिनर वेयर भी, किचन में लाएं ये खूबसूरत मेहमान

शिखा शर्मा|Jan 24, 2023
साल बदल गया, अब बदलें अपना डिनर वेयर भी, किचन में लाएं ये खूबसूरत मेहमान

साल बदल गया है! आपके घर में नए पर्दे लगे होंगे, सोफे पर नए कुशन और खाने में भी कुछ नया और अच्छा जरूर बना होगा। लेकिन, किचन के शेल्फ से आपको कोई आवाज नहीं आ रही? ऐसा नहीं लग रहा कि आपको नए साल में नए डिनर वेयर की जरूरत है। नए खाने को नई प्लेट और नए बाउल में खाने का भी अपना मजा होगा न…नहीं? तो ज्यादा मत सोचिए और इस साल बदलें अपना डिनर वेयर भी।

डिजर्ट प्लेट

फॉर्मल डिनर हो या परिवार के साथ कैज्युअल डिनर, मिठाई की प्लेट आपके डिनर वेयर में एक अच्छा एडिशन हो सकती है। आमतौर पर शादियों और इवेंट्स के दौरान ही डिजर्ट प्लेट का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसे घर में भी शामिल करना एक नयापन लेकर आएगा।

बीएनबी प्लेट

मक्खन और ब्रेड की प्लेट को बीएनबी (BnB) कहा जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है ब्रेड एंड बटर। बीएनबी प्लेट, एक ऐसी प्लेट है, जिसका इस्तेमाल ब्रेड और मक्खन परोसने के लिए किया जाता है। इस प्लेट को क्वार्टर या साइड प्लेट के रूप में जाना जाता है। इसमें बटर और ब्रेड रखने की पर्याप्त जगह होती है और यह आपके ब्रेकफास्ट टेबल को सुंदर भी बनाती है।

प्लेट-बाउल

अन्य प्रकार के व्यंजनों की तुलना में, सूप के बाउल अलग आकार के होते हैं। प्लेट-बाउल भी सूप के लिए काफी अच्छे लगते हैं। प्लेट के बीचों-बीच जैसे एक कटोरी जैसा शेप हो। प्लेट-बाउल, सूप और इसके साथ खाने वाले सूप स्टिक, गार्लिक ब्रेड या इस तरह के अन्य खाने को साथ में रखने के लिए परफेक्ट बर्तन है। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

टेराकोटा लुक के साथ मेलामाइन डिनर सेट

इस डिनर सेट को भारतीय सौंदर्यशास्त्र से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। टेराकोटा रंग के डिनर सेट में एक ऐसी डिजाइन है जो आमतौर पर हर टेराकोटा की कलाकृतियों पर पाया जाता है। इसके डिनर प्लेट, साइड प्लेट, बाउल और ग्लासेज भी होते हैं, जो बहुत सुन्दर लगते हैं। मार्केट में ऐसे डिनर सेट माइक्रोवेव-सेफ है और डिशवॉशर सेफ भी मिलते है।

शीशम की लकड़ी के बर्तन

आपके किचन के लिए बिल्कुल अलग हो सकता है, लेकिन यह बेहद खूबसूरत होते हैं। लकड़ी (शीशम की लकड़ी से बने) कटोरे आपके डिनर वेयर के लिए काफी अच्छे साबित होंगे। जबकि ज्यादातर लोग मानते हैं कि लकड़ी भोजन को गर्म नहीं रखेगी, मगर यह एक बेहतरीन इन्सुलेटर के रूप में काम करता है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle