Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. डेकोर

कम खर्च में घर के मंदिर को ऐसे सजाएंगी, तो लगेंगे बेहद खूबसूरत

अनुप्रिया वर्मा|Oct 23, 2022
कम खर्च में घर के मंदिर को ऐसे सजाएंगी, तो लगेंगे बेहद खूबसूरत

घर में सुकून के लिए घर एक मंदिर तो होता ही है, साथ ही घर में मंदिर भी होता है। सुबह-सुबह आध्यात्मिक रूप से अगर किसी को शांति चाहिए, तो वह अपने घर में स्थित मंदिर के पास ही जाते हैं। ऐसे में कई लोगों की आदत होती है कि वह पूरे घर की सफाई तो करते हैं, लेकिन कई लोग घर को सजाने में मंदिर की सजावट भूल जाते हैं, तो इसलिए हम आपको मंदिर सजाने के कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं, ताकि आने वाले फेस्टिव सीजन में आप जरूर इन्हें आजमाएं और मंदिर को खूबसूरत बनाएं।

आर्टिफिशियल फूल भी लगेंगे नए जैसे

मंदिर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि उसे साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ उसे फूलों से भी सजाया जाए। इसके लिए फूल सबसे बेहतर होते हैं। फूल इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं। इसके लिए, जरूरी नहीं है कि हर दिन फ्रेश फूल ही मिले, आजकल ऐसे फूल, जो कि प्लास्टिक के होते हैं, लेकिन फ्रेश फूलों जैसे ही दिखते हैं। आजकल उनके तोरन भी काफी अच्छे दिखते हैं, जो कि हूबहू उनकी तरह ही दिखते हैं। यह काफी सस्ते भी होते हैं और आकर्षक भी लगते हैं। आजकल पत्ते वाले रंगों में और उनके आकार के तोरन भी काफी पसंद किये जा रहे हैं।

लाइट्स

लाइट्स भी काफी अच्छी तरह से मंदिर की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इन दिनों तरह-तरह के लाइट्स, मंदिरों के लिए खासतौर से तैयार किये जा रहे हैं, जो मंदिर की शोभा बढ़ा देते हैं और बेहद खास लगते हैं। आजकल अलग-अलग आकार के लाइट्स भी काफी पसंद किये जा रहे हैं। दीये के आकार के और फूलों के आकार के लाइट्स काफी अच्छे लगते हैं। एलएडी से लेकर फोकस लाइट्स तक मंदिर की शोभा बढ़ा देती है। कई सारे डिजाइनर लाइट्स भी अच्छे लगते हैं। इनके अलावा छोटी-छोटी घंटियों से भी डेकोरेशन करना अच्छा लगेगा।

बैकड्रॉप हो बेहतर

मंदिर का बैकड्रॉप खास बनाना भी बेहद जरूरी होता है, यह भी आपके मंदिर के लुक को खास बनाते हैं, इन दिनों काफी वॉल पेपर्स भी मिल जाते हैं, जो उन्हें काफी बेहतर नजर आते हैं, ऐसे में इनका इस्तेमाल करके भी मंदिर को एक अच्छा लुक दिया जा सकता है।

रंगोली

मंदिर की जो बेस होती है, उसे सजाने के लिए रेडीमेड रंगोली भी मिलती है, जिसे आप आसानी से सजा सकती हैं और इसे खास बना सकती हैं। यह रंगोली लगभग हर जगह खूबसूरत लगती है और कई सारे डिजाइन में उपलब्ध रहती हैं।

हैंडीक्रफ्ट चीजें भी देंगी खास लुक

जी हां, यह भी बेहद खास अंदाज होता है कि अगर अपने घर के मंदिर के प्रवेश द्वार पर कुछ टेराकोटा, हाथी घोड़ा प्रतिमाएं आदि रख सकते हैं। यह आपके डेकोरेशन को एथनिक लुक देंगे।

कैसे रखें घर के मंदिर की साफ-सफाई

इस बात का खास ख्याल रखें कि हर दिन आपको घर के मंदिर की सफाई करनी ही चाहिए। साथ ही उसमें इस्तेमाल किये जाने वाले कपड़ों को भी धोया करें, भगवान को पहनाये गए वस्त्रों को भी महीने में एक बार जरूर धोएं, जो गंदगी जमी होती है मूर्तियों पर, उन्हें साफ करना पसंद है। अगर पत्थर वाले मंदिर हैं, तब भी आपको इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि कम से कम महीने में एक दिन इसकी सफाई जरूर हो जाये।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle