Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. डेकोर

DIY की दुनिया से लाएं घर में रौनक

टीम Her Circle|Sep 05, 2023
DIY की दुनिया से लाएं घर में रौनक

इन दिनों अगर सोशल मीडिया की बात करें तो इससे एक बड़ी बात यह हुई है कि अब बेहद आसानी से आपको घर सजाने के DIY आइडियाज मिल जाते हैं, तो आइए हम भी आपको ऐसे कुछ DIY डेकोर आयटम बताते हैं, जिन्हें बनाना आसान है और सोशल मीडिया पर और वे काफी ट्रेंड भी हो रहे हैं।

DIY कार्टन से ऑर्गनाइजर

अगर आपके घर में कोई फालतू या ऑनलाइन कार्टन पड़े हुए हैं, जिन्हें आप ऑर्गनाइजर का रूप दे सकती हैं। जी हां, आपको इसे बस ऐसे बनाना है कि कार्टन को चारों तरफ से रस्सी से बांध दें और कवर कर दें, फिर एक कपड़े का झोला लें और उसे कार्टन के अंदर में डाल दें, आपका ऑर्गनाइजर तैयार है। आप इसे बुक ऑर्गनाइजर, कपड़े, ईयर रिंग्स इन सभी चीजों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

DIY पुरानी बोतल से फ्लावर वास्क

अगर आपके घर में कोई कांच की पुरानी बोतल पड़ी हैं, तो आपको कुछ नहीं करना है, बस उस पर अच्छे से गोल्डन रंग से स्प्रे करें या फिर उस पर सुंदर से कोई डिजाइन बना दें, स्टिकर चिपका दें या फिर पेंटिंग करें, यह आपके बोतल को लुक को खास बना देगा और पुरानी बोतल बेहद सुंदर दिखने लगेगी, इसमें फिर आप फूल रख सकती हैं या फिर अपने तरीके से हर रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

DIY कप

कई बार ऐसा होता है कि थोड़ी सी सावधानी घटती है और अचानक से कप टूट जाता है। फिर हम उसे फेंक देते हैं, लेकिन उसे गार्डनिंग में सबसे अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, टूटे हुए कप में मिट्टी डाल कर आप उसे प्लांटर का रूप दे सकते हैं या किसी गार्डन के फाउंटेन के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके गार्डन को नया लुक और टच देंगे।

DIY संदूक

आपके घर अगर कोई संदूक रखे हुए हों और आप उन्हें कबाड़ वाले के पास बेंचने की योजना बना रही हैं, तो थोड़ा रुक जाइए, आप इसे सेंट्रल टेबल के रूप में बेहद ही सुंदर तरीके से रंग कर डिजाइन कर सकती हैं, यह सेंट्रल टेबल के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आता है।

DIY चाबी स्टैंड

यह एक बढ़ आसान तरीका है कि आप घर पर पड़े हुए आपके गिफ्ट बॉक्स और शू बॉक्स को फेंकने की बजाय, उन्हें रंग कर दीवार पर लगा दें और इस्तेमाल करें और फिर इसमें अपनी अपनी छोटी-चोट चीजें, जैसे स्टेशनरी और चाबियों को समेटने के लिए, बाकी चीजों की जगह बना सकती हैं।

DIY टायर

पुरानी पड़ी टायरों को भी अच्छे से कलर करके उन्हें एक सेंटर में रख कर सजाया जा सकता है और इसे टायर का रूप दिया जा सकता है या बैठने के लिए बैठकी भी बनाई जा सकती है, यह भी आपके घर के लुक को खूबसूरत ही बनाता है।

DIY लैम्पशेड

आपको अगर घर में लैम्प्स सजाने की चाहत है और बाहर के कोई लैम्प शेड्स पसंद नहीं आ रहे हैं तो आप घर पर भी लैम्प शेड्स बना सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी है, आपको बस लैम्प शेड्स के लिए कोई पुरानी पड़ी कार्टन को लेना है और उसे जिस तरह का शेड्स चाहती हैं, उस आकार में काट लेना हैं और फिर उसे खूबसूरती से सजा देना है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle