Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. रहन-सहन
  6. /
  7. डेकोर

आपके बाथरूम को बनाएंगे खूबसूरत, तो मिलेगी पॉजिटिव वाइब्स

अनुप्रिया वर्मा|Aug 08, 2022
आपके बाथरूम को बनाएंगे खूबसूरत, तो मिलेगी पॉजिटिव वाइब्स

मैंने अक्सर देखा है कि कई लोग अपने लिविंग स्पेस, अपने बेडरूम को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, आप जब उनके घर में जाओ, तो उनके घर के डेकोर की तारीफ़ करती हुईं नहीं थकती हैं, लेकिन एक बार जब आप उनके बाथरूम में चली जाएं, तो दोबारा आपको उनके घर जाने की चाहत नहीं होगी. दरअसल, यही हकीकत है कि हम अक्सर अपने घरों को सजाने के चक्कर में ढेर सारी महंगी चीजें इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बाथरूम को हमेशा ही अनदेखा कर देती हैं, जबकि बाथरूम भी हमारी लाइफस्टाइल का सबसे जरूरी हिस्सा है और वहां से भी पॉजिटिविटी मिलनी जरूरी है, जिससे आपके पूरे घर में रौनक रहेगी. इसलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बाथरूम को भी बेहद खूबसूरत बनाएं और कोई अगर उसका इस्तेमाल करें, तो नाक-मुंह न बनाएं, बल्कि ख़ुशी-ख़ुशी बाहर आएं.

प्लांट्स जरूर लगाएं

अक्सर, हमारी बाथरूम को लेकर यह शिकायत होती है कि हमारे बाथरूम काफी छोटे होते हैं, उन्हें सजाना मुश्किल होता है, लेकिन प्लांट्स ऐसी चीज है, जिसे रखने के लिए आपको बहुत अधिक जगह की जरूरत नहीं होती है, इसे किसी भी कोने में एक शेल्फ डाल कर लगाया जा सकता है, एस्पैरागस फ़र्न, लकी बैम्बू, बेगोनिया, ब्रोमेलीड्स पौधा, कस्ट-आयरन प्लांट, चाइनीज सदाबहार और ऐसे कई पौधे हैं, जिन्हें बहुत अधिक जगह की जरूरत नहीं होती है और बहुत अधिक देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है, इसे किसी शॉर्ट पॉट में आसानी से लगाया जा सकता है. यह आपके बाथरूम को एकदम फ्रेशनेस से भर देगी. वॉल हैंगिंग वाले प्लांट्स भी अच्छे लगते हैं.

डिफ्यूजर से मिले खुशबू

बाथरूम में एक और खास चीज जिससे आपका बाथरूम खूबसूरत नजर आने लगेगा, वह है डिफ्यूजर. बिना बिजली वाले डिफ्यूजर का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा, इसमें आप सेंटेड कैंडल के साथ, अच्छे फ्रेग्नेंस वाले, ऑयल वाले, डिफ्यूजर का इस्तेमाल करें, आजकल कई खूबसूरत डिजाइन में डिफ्यूजर मिलते हैं, यह भी काफी आपके बाथरूम में पॉजिटिविटी का एहसास कराएंगे. सेंटेड कैंडल स्टैंड भी रखें, इन दिनों खूब सारे डिजाइन मिलते हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है बाथरूम में.

ऑर्गनाइजर्स

अगर आपके बाथरूम में स्पेस कम हैं, तो बेहद जरूरी है कि आप ऑर्गनाइजर्स का इस्तेमाल करें. एक ऑर्गनाइजर की जगह, कई सारे ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल करें, इससे न सिर्फ आपका पूरा बाथरूम क्लीन नजर आएगा, बल्कि आपको खुद को सुकून मिलेगा. वाशिंग मशीन के ऊपर कपड़ें रखना, बेहद बुरा नजर आता है.

सोप डिस्पेन्सर और सोप केस को दें इंटरेस्टिंग टच

बाथरूम में इमीकोन्स वाले केस, डिस्पेन्सर या कुछ फनी अंदाज़ वाले अगर डिस्पेन्सर हों या सोप केस हों तो काफी खूबसूरत टच इससे आता है. आप ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से इसे ढूंढ सकती हैं या फिर खुद भी जाकर इसकी मार्केट से शॉपिंग कर सकती हैं. इनके अलावा अपने बाथरूम में शेल्स, पेबल्स, फ़्लैट स्टोन्स से भी सजा सकती हैं, यह आपके बाथरूम को अलग लुक देगा.

मिरर को करें DIY डेकोरेशन

बाथरूम को खूबसूरत बनाने में आपको DIY मिरर कर सकती हैं. इन दिनों मार्केट में काफी महंगे मिलने लगे हैं मिरर, ऐसे में आप सिम्पल मिरर लेकर आएं और फिर उन्हें यूट्यूब से देख कर, रस्सी वाला या फिर कुछ और स्टाइल में मिरर को सजा कर, बाथरूम में लटकाएं, ताकि जब आप इसमें चेहरा देखेंगी, तो इससे भी आपको अलग तरह की ख़ुशी और पॉजिटिविटी मिलेगी.

हाइजीन का ख्याल

यह सारे डेकोर आइडिया, किसी भी बाथरूम में तभी अच्छे लगेंगे, जब आप उसकी हाइजीन का भी ख्याल रखेंगी, जैसे हर तीन दिन पर बाथरूम की डीप क्लीनिंग करें, बाथरूम की नाली को जाम न होने दें, हर दिन उसे साफ करें, बाथरूम में फ्रेशनर रोजाना रूप में लगाएं, हर बाथ के बाद, मॉब से पानी को हटा दें, फर्श पर उसे जमा न होने दें, फर्श को हफ्ते में एक बार ब्लीचिंग पाउडर से धोएं, शैम्पू या कोई भी चीज खत्म होने के बाद बाथरूम में न छोड़ें, गंदे टॉवल महकने के लिए न छोड़ें, सोप क्लींजर, डिस्पेन्सर नियमित रूप से साफ़ करें, टूथ ब्रश केस भी साफ करें. बाथरूम स्लीपर बदलते रहें, तीन महीनों में, क्योंकि लगातार पानी लगने से वह ख़राब होते जाते हैं. साफ़ टॉवल इस्तेमाल करें. हर बार बाथरूम इस्तेमाल होने के बाद, कमबोर्ड को अच्छे से साफ़ कर दें, फ्लश अच्छे से करें, टैप ख़राब हैं तो उसे ठीक कराएं.

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle