Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

जूट व्यापार से धनबाद की महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

टीम Her Circle|Jul 09, 2023
जूट व्यापार से धनबाद की महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

इको फ्रेंडली सामग्रियों का उपयोग पर्यावरण को सुरक्षित करने का सही तरीका माना गया है। बीते कुछ सालों में इस तरह की सामग्रियों की मांग में इजाफा हुआ है, वहीं अब झारखंड के धनबाद शहर की महिलाएं इको फ्रेंडली व्यापार के जरिए खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं। धनबाद के सिल्वर स्वयं सहायता समूह और भारत भक्ति स्वयं सहायता समूह के जरिए जूट से बने हुए फैशनेबल बैग, मूर्ति, चप्पल और स्टोरेज बैग के साथ अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सिल्वर स्वयं सहायता समूह के इस कार्य से लगभग 20 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो कि जूट की ज्वेलरी के साथ अन्य सामान को तैयार कर रही हैं। इसके लिए एक वर्कशॉप भी शुरू किया गया है, जहां पर महिलाओं को जूट से कई तरह के जरूरी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उनका फोकस जूट की ज्वेलरी पर सबसे अधिक है। सुबह से लेकर शाम तक इस वर्कशॉप में महिलाएं काम सीखती भी हैं और जूट से सामग्रियों को तैयार भी करती हैं। खास बात यह है कि ये ज्वेलरी, बैग और अन्य सामान बनाने के लिए कच्चा माल ऑनलाइन मंगाते हैं। ज्ञात हो कि जूट की ज्वेलरी की मांग बीते कुछ सालों में अधिक हुई है। खासतौर पर बंगाल में इसकी मांग सबसे अधिक है, वहीं इसकी कीमत की बात की जाए, तो जूट के नेकलेस की कीमत 150 रुपए के करीब है। बैंगल और ईयर रिंग की कीमत 50 रुपए के करीब है। हर्बल रंग चढ़ाकर इस जूट की ज्वेलरी को डिजाइन किया जा रहा है। वाकई, जूट की ज्वेलरी की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कई शहरों में इसका व्यापार तेजी से अपने पैर फैला रहा है।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle