Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

जोधपुर में महिलाओं ने शुरू किया शहर का सबसे बड़ा महिला बैंकिंग समूह

टीम Her Circle|Jul 04, 2023
जोधपुर में महिलाओं ने शुरू किया शहर का सबसे बड़ा महिला बैंकिंग समूह

राजस्थान में महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बनाने का काम खूब कर रही हैं, ऐसे में जोधपुर इलाके की महिलाएं काफी कुछ कर रही हैं, खासतौर से यह खबर सामने आई है कि वहां की महिलाओं ने मिल कर बैंक बना लिया है, जिसमें 600 सदस्य हैं और दो सालों में ही 90 लाख रुपये तक का लेन-देन हुआ है। इसकी शुरुआत 21 सदस्यों के साथ हुई थी, बाद में यह सबसे बड़ा बैंकिंग समूह बन गया। इस सहकारी बैंक से 600 सदस्य पांच सौ से एक हजार रुपये तक की मासिक बचत से जमा पर 90 लाख तक लेन-देन करते हैं। गौरतलब है कि किरण कंवर रावलोत ने दो साल पहले महिलाओं को सम्मान से लोन दिलवाने और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की थी और शुरुआत में केवल 21 महिलाओं का ही साथ मिला, बाद में जब उन्हें इसका फायदा नजर आना शुरू हुआ, तब इसके काम में और अधिक विस्तार किया गया। अच्छी बात यह हो रही है कि मासिक बैठक में जरूरत के मुताबिक महिलाओं को लघु उद्योग की शुरुआत के लिए एक वर्ष की अवधि के लिए ऋण दिए जाते हैं, इससे बचत करके समिति से जुड़ीं महिलाएं इस बचत से परिवार के लिए संकट या पारिवारिक जरूरत के समय सहारा बनती हैं। साथ ही मकान बनाने के लिए और शादी के लिए भी धन की समुचित व्यवस्था कर लेती हैं। इस बैंक की अच्छी बात यह है कि इस ऋण आसानी ने दो साथी महिलाओं की गारंटी से दे दिया जाता है। यहां बचत पर वार्षिक 10 प्रतिशत ब्याज देते हैं। ऋण पर ब्याज 15 से 18 प्रतिशत लिया जाता है। अच्छी बात यह भी है कि समूह के सदस्य प्रतिभाशाली बच्चे के उच्च शिक्षा के लिए फीस भरने और महिला के पति की मृत्यु हो जाने पर ऋण माफ कर दिया जाता है। अच्छी बात यह है कि महिलाओं ने इस बैंक की मदद से बुटीक, ब्यूटी पार्लर, टिफिन सर्विस, डेयरी, सिलाई और ऐसे काम शुरू कर दिए हैं।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle