Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

रेशम के धागों में अपने परिवार के लिए आजीविका की उम्मीद पिरो रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाएं

टीम Her Circle|Feb 03, 2023
रेशम के धागों में अपने परिवार के लिए आजीविका की उम्मीद पिरो रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाएं

आप सोच कर देखें कि ऐसी जगहों पर जहां आज भी सारी भौतिक सुख सुविधाएं नहीं हैं, ऐसे में भी एक उम्मीद की किरण लेकर महिलाएं आ रही हैं। जी हां, छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में महिलाएं रेशम के धागे से जीविका के माध्यम पिरो रही हैं। दरअसल, ग्रामोद्योग संचालनालय रेशम विभाग द्वारा पहाड़ी और जंगलों में रहनेवाली महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए अनेक विभागीय योजनाओं के माध्यम से उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। यहां धागाकरण का काम किया जा रहा है, ताकि आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। साथ ही महिलाओं को रोजगार दिला कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। रेशम धागाकरण के इस काम से जुड़ कर, वह अपने साथ-साथ अपने परिवार के भी सपने को पूरा करने में सक्षम हैं, साथ ही यहां से जुड़ीं महिलाएं इस रोजगार के माध्यम से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रही हैं। साथ ही उनकी हर जरूरत का ख्याल रख रही हैं। यहां ऐसी कई महिलाएं काम करती हैं, जिन्होंने अनपढ़ होते हुए भी अपने लिए रोजगार का माध्यम ढूंढ लिया है। बता दें कि यहां से जुड़ीं महिलाओं ने पहले इसकी अच्छी ट्रेनिंग ली और इसे पूरा करने के बाद ही उन्होंने यह काम शुरू किया। वाकई, ऐसी शुरुआत ग्रामीण महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए काफी जरूरी है। इसलिए इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle