झारखंड की अनीता बनी हैं अद्भुत मिसाल, अचार के व्यवसाय से खुद को ही नहीं अन्य महिलाओं को भी बनाया आत्मनिर्भर
झारखंड के गांवों में ऐसे कई काम कर रही हैं, जो कि कई महिलाओं की जीविका का माध्यम बन रहा है। ऐसे में गुमला के बिशुनपुर प्रखंड की रहनेवाली अनीता देवी भी एक मिसाल बन रही हैं, जो खुद को आत्म निर्भर बनाने में कसर नहीं छोड़ रही हैं और अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जी हां, सर्वेश्वरी महिला समूह का संचालन करने वाली अनीता ने बैंक से कर्ज लेकर अचार, जामुन का सिरका, जामुन बीज चूर्ण, आंवला सुपारी और ऐसी कई चीजों का संचालन शुरू किया था। शुरुआती दौर में उन्हें कई तरह की परेशानियों कस सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिर खुद को आगे बढ़ाया और अपने जैसी अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने का काम किया। वह अब गांव में दो दर्जन से भी अधिक महिलाओं को रोजगार दे रही हैं।
इन्होंने जब अपना काम करना शुरू किया था, उस वक्त उनके पास अधिक पैसे नहीं थे। शुरुआत में उन्होंने इस समूह की दस महिलाओं के साथ काम शुरू किया था, शुरू में दस हजार का ऋण लिया था। फिर जब उनके उत्पादों की डिमांड बढ़ने लगी, तो उन्होंने अपना व्यापार को विस्तार दिया और आज अनीता देवी अपने इस काम के लिए कई पुरुस्कार भी हासिल कर चुकी हैं। आने वाले समय में वाकई हमें महिला सशक्तिकरण की ऐसी मिसालों की सख्त जरूरत हैं, जिन्हें देख कर अन्य महिलाएं भी प्रेरित हों और वे भी आत्म निर्भर बनने की कोशिश करें।
*Image used is only for representation of the story