Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

बेहद खतरनाक हो सकता है बाथरूम में मोबाइल का इस्तेमाल : शोध

टीम Her Circle|Jul 02, 2023
बेहद खतरनाक हो सकता है बाथरूम में मोबाइल का इस्तेमाल : शोध

अगर आपको भी टॉयलेट में स्मार्ट फोन ले जाने की आदत है, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जी हां, नॉर्डवीपीएन ने इसे लेकर एक रिसर्च की है। इसमें ज्ञात हुआ है कि 10 में से 6 लोग अपने फोन को बाथरूम में लेकर जाते हैं। अपने बाथरूम की टॉयलेट सीट पर बैठकर वे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के साथ अन्य सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट हैं कि 61.6 प्रतिशत लोगों ने इसे स्वीकार किया है कि वे बाथरूम में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। दूसरी तरफ 24 प्रतिशत के करीब लोगों ने यह स्वीकार किया है कि वे बाथरूम में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल अपने दोस्तों को मैसेज करने के लिए करते हैं, वहीं 33 प्रतिशत के करीब के लोगों का मानना है कि बाथरूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल वे करंट अफेयर्स को पढ़ने के लिए करते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो कि बाथरूम में फोन पर बात भी करते हैं। ज्ञात हो कि इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। इस तरह से बाथरूम में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से खराब बैक्टीरिया शरीर में पहुंचते हैं। बाथरूम में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु हाथ के जरिए स्मार्ट फोन पर चिपक जाते हैं, फिर यही बैक्टीरिया आंख, मुंह और नाक के जरिए पूरे शरीर पर हमला करते हैं। यह जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल फोन की स्क्रीन पर बैक्टीरिया और कीटाणु 28 दिनों तक मौजूद रहते हैं। वाकई, इस रिपोर्ट से यह समझने की जरूरत है कि स्मार्ट फोन का कब और कहां इस्तेमाल किया जाना चाहिए, वरना यह सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle