Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

भारतीय सेना की सबसे महत्वपूर्ण रेजीमेंट में से एक आर्टिलरी में जल्द ही महिला अधिकारी होंगी

टीम Her Circle|Jan 12, 2023
भारतीय सेना की सबसे महत्वपूर्ण रेजीमेंट में से एक आर्टिलरी में जल्द ही महिला अधिकारी होंगी

यह वर्ष उन महिलाओं के लिए नयी उम्मीदें लेकर आ रहा है, जो भारतीय सेना में शामिल होना चाहती हैं, जी हां, भारतीय सेना महिला अधिकारियों के लिए एक बड़ी भूमिका सुनिश्चित करना चाहती है। अब, महिला अधिकारियों को भारतीय सेना के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक आर्टिलरी में शामिल किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, आर्टिलरी में महिला अधिकारियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें लगभग 300 रेजिमेंट और लगभग 5,000 अधिकारी हैं। इसे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। आर्मी एयर डिफेंस (एएडी), जिसे कभी एयर डिफेंस आर्टिलरी, आर्मी सिग्नल कॉर्प्स, आर्मी एविएशन कॉर्प्स और इंजीनियर्स कहा जाता था, इनमें पहले से ही महिला अधिकारी हैं।

तो, आर्टिलरी में महिला अधिकारियों के लिए "गनर" बनने के अवसर को महिलाओं की प्रगति के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि आर्टिलरी के अधिकारी सेनाध्यक्ष के रूप में उभरे हैं। इन्फैंट्री, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्मर्ड कॉर्प्स में अब तक कोई महिला अधिकारी नहीं हैं, जबकि सेना सेवा कोर, सेना आयुध कोर, सेना चिकित्सा कोर और कई अन्य जैसी विभिन्न सेवाओं में अधिकारी हैं। रैंकों में सैन्य पुलिस में महिलाएं हैं।

खास बात यह है कि आर्टिलरी रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिलाओं के साथ, वे युद्ध के मैदान के करीब होंगी। वे अपनी बैटरियों के साथ होंगी, जिनमें से प्रत्येक में छह बंदूकें होंगी, और समय के साथ, जब वे कर्नल बनेंगी तो वे आर्टिलरी रेजीमेंट की कमान संभालेंगी। यदि वे अवलोकन( ऑब्ज़र्वेशन) अधिकारी हैं, तो वे लड़ाई के करीब होंगी ।

सूत्रों ने यह भी कहा कि महिला अधिकारियों (कर्नल) को उनके पुरुष समकक्षों के साथ "बराबर" लाने की भी यह एक कोशिश है । एक बार जब यह काम हो जाता है, तो कुछ वर्षों में महिलाएं भी ब्रिगेडियर बनने के लिए पूर्ण रूप से तैयार होंगी।

बता दें कि वर्तमान में, भारतीय सेना में दस शस्त्र और सेवाओं में 1705 महिला अधिकारी हैं। आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल के अलावा इंजीनियर्स कोर, सिग्नल्स कॉर्प्स, आर्मी एयर डिफेंस, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स, कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स, आर्मी एविएशन कॉर्प्स, इंटेलिजेंस कॉर्प्स, जज एडवोकेट जनरल ब्रांच और आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स सेवाओं में भी महिलाओं की भागीदारी है।

*Image used is for only representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle