Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

सोशल मीडिया ऐप्स पर लगातार स्क्रॉल करते रहने से हो सकता है डिप्रेशन : अध्ययन

टीम Her Circle|Jul 08, 2023
सोशल मीडिया ऐप्स पर लगातार स्क्रॉल करते रहने से हो सकता है डिप्रेशन : अध्ययन

क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया ऐप्स पर अधिक समय बिताने से आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। जी हां, हाल ही में इसे लेकर बिहेवियर एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जर्नल ने एक अध्ययन किया है। ज्ञात हुआ है कि सोशल मीडिया के ऐप्स पर लगातार स्क्रॉलकरने से उपयोगकर्ताओं को अकेलापन, तनाव और डिप्रेशन की भावनाओं का अनुभव हो सकता है। बीते कुछ सालों से देखा गया है कि इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स पर छोटे वीडियो, मीम्स उपयोगकर्ताओं के लिए मनोरंजन का एक जरिया बन गया है, जो कि घंटों तक ऐप्स से जोड़े रखता है। इस अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग सोशल मीडिया का कई घंटों तक उपयोग करते हैं, उन्हें अकेलापन महसूस होने की संभावना अधिक होती है और वे मानसिक परेशानी का सामना उन लोगों की तुलना में अधिक कर सकते हैं, जो केवल कुछ समय के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया ऐप के इस्तेमाल के परिणाम को जानने के लिए 18 से 34 वर्ष की आयु के 288 व्यक्तियों पर सर्वेक्षण किया गया। इस अध्ययन में विशेष तौर पर पाया गया है कि सोशल मीडिया के बढ़ते हुए इस्तेमाल के कारण लोगों में चिंता, अवसाद यानी कि डिप्रेशन और तनाव का स्तर पहले की अपेक्षा में अधिक बढ़ा है, वहीं गैर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन अन्य लोगों के साथ लगातार की गई चर्चा से अतिरिक्त दबाव का अनुभव नहीं होता है, जो कि मानसिक तौर पर थकाने वाला कार्य होता है।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle