Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार महिला पुलिसकर्मियों का बैगपाइपर बैंड

टीम Her Circle|Aug 15, 2023
स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार महिला पुलिसकर्मियों का बैगपाइपर बैंड

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड हमेशा से ही सबसे खास और आकर्षण का केंद्र होती है। 15 अगस्त को इस बार परेड में महिला पुलिस कर्मियों का बड़ा दल दिखाई देगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साल 2023 का स्वतंत्रता दिवस महिला बैंड की झांकी लेकर आएगा, जो कि अद्भुत और विशाल होगा। इस समारोह में परेड के वक्त छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों की बैंड बैगपाइपर बैंड को प्रस्तुत करते हुए दिखाई देंगी। आइए जानते हैं विस्तार से।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की महिलाएं

छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब राज्य की महिला पुलिसकर्मियों का एक बैगपाइपर बैंड रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए दिखाई देगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी मौजूदगी दर्ज हो रही है। उल्लेखनीय है कि इस बैंड की खूबियों की भी चर्चा अधिक हो रही है, इसकी वजह यह है कि इस बैगपाइपर बैंड में महासमुंद में तैनात 20 वीं बटालियन सीएएफ यानी की छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की लगभग 35 महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। ज्ञात हो कि इन महिला पुलिसकर्मियों को पंचकूला में इसके लिए एक खास ट्रेनिंग दी गई है।

ऐसा होगा महिला पुलिस परेड का इंतजाम

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की महिला पलटन, छत्तीसगढ़ महिला पुलिस दल, नगर पुलिस के महिला पलटन की टुकड़ी भी इस परेड का हिस्सा बनेंगी। इसके साथ 27 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड में महिला पुलिसकर्मी और लाल किले पर दो महिला खास

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड में भी मोरहाबादी मैदान में परेड की तैयारी की गयी। इस परेड में दूसरे विंग्स के भी लोग दिखाई देंगे। रांची महिला पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं, वहीं 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले पर भी महिला अफसर दिखाई देंगी। ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस मौके पर 2 महिलाएं राष्ट्र ध्वज फहराने को दौरान प्रधानमंत्री के साथ दिखाई देंगी। मेजर निकिता नायर और मेजर जैस्मीन कौर प्रधानमंत्री की ध्वज फहराने में सहायता करते हुए दिखाई देंगी। दोनों इस वक्त भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

भोपाल में भी लाडली बहन सेना की टुकड़ी

भोपाल में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लाडली बहन सेना दिखाई देगी, जिसका गठन मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले किया था। लाडली बहन सेना स्वतंत्रता दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी। इस परेड में आईपीएस सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में कई सारे बलों की 18 टुकड़ियां शामिल की गई हैं। इसमें महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल,नगर सेना, लाडली बहन सेना के साथ शौर्य दल और शासकीय रेल पुलिस भी शामिल होगी।

भारतीय सेना में महिलाओं का बढ़ता हुआ कद

भारतीय सेना में महिलाओं की स्थिति भी काफी बदली है। उनका कद पहले से भी बढ़ रहा है। साल 2021 में भारतीय नौसेना में 25 साल के अंतराल के बाद चार महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर तैनात किया गया। यह भी जानकारी हासिल हुई है कि साल 2019 की तुलना में साल 2020 में तीनों सेनाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ी हुई है। यह दिलचस्प है कि नौसेना में 600 महिला अफसर हैं। वायुसेना में 1607 महिलाएं हैं। वहीं, भारतीय सेना में सबसे अधिक महिलाएं नेवी में कार्यरत हैं। देखा जाए, तो सबसे अधिक सेना के मेडिकल विभाग में महिलाएं हैं। मिलिट्री मेडिकल स्ट्रीम में 1600 के करीब महिला चिकित्सक हैं।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle