Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी भारत की पहली महिला विंडसर्फर कात्या कोएल्हो

टीम Her Circle|Jun 18, 2023
एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी भारत की पहली महिला विंडसर्फर कात्या कोएल्हो

साल 2014 में युवा ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं भारतीय नाविक कात्या कोएल्हो भारत की पहली महिला विंड सर्फर बन गई हैं। जी हां, कात्या कोएल्हो जल्द ही इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच आयोजित एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चीन के हांग्जो में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में कोएल्हो विंड फाइलिंग कैटेगरी की प्रतियोगी बनी हैं। दिलचस्प यह है कि एशियाई खेलों में विंड फाइलिंग के नए वर्ग को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की तरफ से शामिल किया गया है। खुद भारतीय नाविक कात्या कोएल्हो इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि समुद्र की परी बनने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली है। नाविक कात्या के पिता डोनाल्ड तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। कात्या ने कहा कि बचपन से वह अपने पिता और भाई डेन के साथ लगातार प्रैक्टिस किया करती थीं। पहले वह केवल गर्मी की छुट्टियों में पिता के साथ ट्रेनिंग करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे इस खेल को उन्होंने पूरी तरह से अपना लिया। भारतीय नाविक कात्या कोएल्हो का कहना है कि एशियाई खेलों तक पहुंचने का सफर उनका काफी दिलचस्प और कठिन रहा है। खासतौर पर हवा की गति को संभालना। नाविक कात्या ने यह भी जानकारी दी कि एक बार एशियाई खेलों के दौरान उनकी यूनिवर्सल ज्वाइंट टूट गई थी, जिसकी वजह से वह बोर्ड से गिर गई थी, हालांकि उनका मानना है कि एशियाई खेलों में उनकी भागीदारी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी, जो कि नाविक खेल क्षेत्र में अपना भविष्य देखती हैं।

*Image Credit : katya coelho's instagram

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle