Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

दिल्ली की कामकाजी महिलाओं के लिए वित्तीय आजादी बनीं जीवन जीने की प्रेरणा

टीम Her Circle|May 07, 2023
दिल्ली की कामकाजी महिलाओं के लिए वित्तीय आजादी बनीं जीवन जीने की प्रेरणा

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि महिलाओं के लिए रोजगार आर्थिक तौर पर उन्हें प्रबल बनाती है, इसे लेकर हाल ही में एक सर्वेक्षण हुआ है। इससे ज्ञात हुआ है कि वित्तीय आजादी खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर की महिलाओं के लिए प्रमुख प्रेरणा है, जिसके कारण वह घरेलू खर्च में 67 प्रतिशत का योगदान दे रही हैं। IndiaLends (इंडियालैंड्स) ने कामकाजी महिलाओं की आर्थिक आदतों को लेकर राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में इस बारे में खुल कर बात की है कि कैसे महिलाएं खुद को दिए गए आर्थिक बल के कारण,खुद में आत्मविश्वास महसूस करती हैं। देश में 21 साल की उम्र से लेकर 65 उम्र के बीच की 10 हजार कामकाजी महिलाओं से बातचीत कर यह जानकारी सामने आयी है। इनमें से 10 प्रतिशत महिलाएं दिल्ली-एनसीआर से थीं। इस सर्वेक्षण में यह जानकारी उभर कर सामने आयी है कि दिल्ली में दो तिहाई यानी कि 67 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं घर खर्च में योगदान है। इनमें से 31 प्रतिशत महिलाएं अपनी आय का आधा हिस्सा परिवार के बजट में खर्च करती हैं। वहीं 70 प्रतिशत से अधिक कामकाजी महिलाएं घरेलू खर्चों में सक्रिय तौर से अपना योगदान देती हैं, हालांकि अभी भी दिल्ली में दो-तिहाई महिलाएं नियमित खर्च को लेकर स्वतंत्र निर्णय लेने के मामले में उलझन महसूस करती हैं, जिसके कारण दिल्ली में महिलाओं के लिए बचत और निवेश के फैसले लेना एक मुश्किल फैसला बन जाता है। इस सर्वेक्षण में पाया गया है कि दिल्ली में लगभग 32 प्रतिशत कामकाजी महिलाओं को निवेश से जुड़े फैसले जटिल लगते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि महिलाओं में आर्थिक साक्षरता नहीं है। इसी सर्वेक्षण में यह ज्ञात हुआ है कि 50 प्रतिशत महिलाओं ने आर्थिक तौर पर खुद को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के साथ 30 प्रतिशत समाचार लेखों से और 20 प्रतिशत आर्थिक ज्ञान सेमिनार और विशेषज्ञों की मदद से बटोरा है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो रोजगार महिलाओं को आर्थिक तौर पर शक्ति देने के साथ समाज में उनके महत्व को देश के आर्थिक विकास के मंच पर ऊपरी पायदान पर पहुंचाता जा रहा है।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle