Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

सिनेमाघरों और ओटीटी पर दिव्यांग के मनोरंजन से जुड़ी सुविधा को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का दिशा निर्देश

टीम Her Circle|Apr 07, 2023
सिनेमाघरों और ओटीटी पर दिव्यांग के मनोरंजन से जुड़ी सुविधा को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का दिशा निर्देश

दिल्ली उच्च न्यायालय में दिव्यांग लोगों के समूह द्वारा दाखिल की गई एक याचिका पर सुनवाई की है, जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम नियमों के प्रावधानों को लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई थी, जिसके तहत दिव्यांग व्यक्ति सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में देख सकते हैं। इसके लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को दिशा निर्देश तैयार करने के साथ टेलीविजन प्रसारकों और फिल्म निर्माताओं के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है। न्यायालय में याचिकाकर्ता की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए फिल्मों को देखने के लिए कई अन्य सुविधाओं पर विचार करने का भी सुझाव दिया गया है और जिस पर फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने इस मामले पर भी विचार करने का निर्देश सरकारी अधिकारियों को दिया है। हालांकि जनवरी में इस संबंध में उच्च न्यायालय में सुनवाई की जा चुकी है, जहां पर अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वह शाहरुख खान स्टारर पठान फिल्म में उपशीर्षक( सबटाइटिल्स) और ऑडियो विवरण सुविधाओं पर विचार करें। वहीं इस आदेश का पालन करते हुए पठान फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। ज्ञात हो कि न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह एक मसौदा तैयार करके दिशा निर्देशों को न्यायालय के समक्ष रखें। फिलहाल, इस मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।

गौरतलब है कि दिव्यांग लंबे समय से फिल्मों के आनंद से वंचित रहे हैं, ऐसे में उन्हें मिलने वाली यह सुविधा उनके जीवन में फिल्मों के जरिए मनोरजंन की नई परिभाषा लेकर आएगी।

*Im

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle