वर्ष 2024 में रक्षा मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ महिलाओं को शामिल करने की योजना
26 जनवरी 2024 यानी आनेवाले गणतंत्र दिवस परेड को एक ऐतिहासिक बात होगी। जी हां, ऐसी योजना है कि आने वाले गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ महिलाओं को ही शामिल किया जाएगा। ऐसी योजना है कि परेड के अलावा मार्चिंग दस्ता, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। रक्षा मंत्रालय ने मिलिट्री फोर्सेस और परेड में शामिल होने वाले अन्य विभागों को चिट्ठी लिख कर जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने पिछले कुछ साल में आर्म्ड फोर्सेस में जेंडर इक्वैलिटी को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को कमान देने और भविष्य की लीडरशिप के लिए उन्हें तैयार करने की कोशिश है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही 29 अप्रैल को पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेंजीमेंट में शामिल किया गया है। इन्हें पाकिस्तान और चीन की सीमा पर नियुक्त किया गया है। दरअसल, गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला 7 फरवरी को डी ब्रीफिंग बैठक में लिया गया था।
बता दें कि इस साल भी 26 जनवरी 2023 को आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस परेड में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा की झांकी में नारी शक्ति ही प्रमुख थीम थी। पहली बार नौसेना की टुकड़ी के 144 सेलर्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने किया। 3 महिला और 6 पुरुष अग्निवीर पहली बार कर्तव्य पथ पर नजर आए थे।
*Image used is only for representation of the story