Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

वर्मी कंपोस्ट पैकिंग के लिए अनोखी प्रिंटेड बोरी का निर्माण कर रही हैं गुंडरदेही ब्लॉक की महिलाएं

टीम Her Circle|Feb 16, 2023
वर्मी कंपोस्ट पैकिंग के लिए अनोखी प्रिंटेड बोरी का निर्माण कर रही हैं गुंडरदेही ब्लॉक की महिलाएं

भारत के ग्रामीण इलाकों में लगातार जलवायु परिवर्तन से जंग जीतने की लगातार कोशिश कर रही हैं। ऐसे में जो काम छत्तीसगढ़ की गुंडरदेही ब्लॉक की ग्राम पंचायत की महिलाएं कर रही हैं, वह अनोखी बात है। दरअसल, श्री गणेशाय स्व सहायता समूह की महिलाएं गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में बनाये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट की पैकिंग के लिए प्रिंटेड बोरी का निर्माण कर रही हैं। सबसे खास बात यह है कि यह महिलाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन रहा है, क्योंकि महिलाएं इससे एक लाख से भी ज्यादा की कमाई कर रही हैं और उन्हें काफी लाभ भी हो रहा है। गौरतलब है कि वर्मी कम्पोस्ट की पैकिंग के लिए लगभग अब हर गौठानों में करना आसान हो गया है। अब जिले में गोधन न्याय योजना की शुरुआत हुई। दरअसल, जैसे ही गौठानों में वर्मी खाद का उत्पादन शुरू हुआ, वहां गौठानों में बोरियों की जरूरत पड़ी, जिसकी वजह से इस समूह को मशीन उपलब्ध कराये गए और अब लगातार यहां महिलाएं बोरी का निर्माण कर रही हैं। खास बात यह है कि ये बोरियां अधिक महंगे नहीं बेचे जा रहे हैं, इन्हें 12. 50 रुपये में बेचा जा रहा है, जो कि बाजार में अमूमन 18 से 20 रुपये में मिलती हैं। यहां की बोरियां वहां के सभी गौठानों में भेजी जा रही है।

बताते चलें कि शुरुआत में इन महिलाओं के लिए यह काम करना आसान नहीं था, उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, उन्हें कर्ज लेकर काम करना पड़ता था। लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव हो चुका है। साथ ही यहां महलाओं को अब काम करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, इन्होंने गांव में रहते हुए आय के साधन जुटाए हैं, जिसकी वजह से वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभा पा रही हैं।

वाकई, यह एक शानदार तरीका है कि महिलाएं पर्यावरण को भी बचा पा रही हैं और आय का भी माध्यम बना पा रही हैं।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle