छत्तीसगढ़ में गांव की महिलाओं ने मिल कर बनाया ब्रांड और खुद बनीं शेयर होल्डर भी
छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं की बेहतरी के लिए प्रयास हो रहे हैं, ऐसे में राजनांदगांव में स्थित महिलाओं का मां बम्लेश्वरी महिला प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड ब्रांड के रूप में धूम मचा रहा है, जी हां, महिलाओं को इससे रोजगार मिल रहा है, वहीं महिलाएं इसमें खुद शेयर होल्डर भी हैं और इसमें काम कर कम्पनी चला रही हैं, चवेली में गांव वाली नाम से हल्दी, मिर्च, धनिया मसाला उद्योग खोला गया है, एक दिलचस्प बात यह भी है कि कम्पनी को स्थापित करने में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, मां बम्लेश्वरी महिला प्रोडयूसर कंपनी ने 3000 महिलाओं ने इसमें शेयर होल्डर बन कर धनिया, मिर्च और अन्य मसालों का उत्पाद शुरू किया। लगभग दो एकड़ जमीन पर एक प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया है, जिसमें महिलाओं ने सालाना ढाई करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया है। इस काम को लेकर सबसे खास बात जो हुई है कि कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और वनांचल क्षेत्रों में महिलाएं कच्चा उत्पाद जिले में ही उगा रही हैं। यह शुरुआत 11 महिलाओं ने मिल कर किया था, जिसमें अब हजारों महिलाएं काम कर रही हैं और खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं। ये महिलाएं सस्ते और अच्छे समान लोगों को उपलब्ध कराती हैं और इसके साथ ही अपने प्रोडक्ट को मार्केट में मौजूद अन्य प्रोडक्ट की तुलना में लाने के लिए अलग से काम किया जा रहा है और अन्य कंपनियों को कम दामों में बेचा जा रहा है। महिलाएं खुद इसकी ब्रांडिंग भी करती हैं।
*Image used is only for representation of the story