Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

बच्चों का भारी स्कूल बस्ता, है एक गंभीर मुद्दा : कर्नाटक उच्च न्यायालय

टीम Her Circle|Jun 23, 2023
बच्चों का भारी स्कूल बस्ता, है एक गंभीर मुद्दा : कर्नाटक उच्च न्यायालय

बचपन पर भारी स्कूल के बस्ते का बोझ कितना अहम विषय है, इसे लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपनी बात एक जनहित याचिका के जरिए स्प्ष्ट की है। हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने स्कूल बैग के वजन को कम करने वाली याचिका पर विचार कर नई जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दी है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि केंद्र सरकार की स्कूल बैग पॉलिसी ऑफ इंडिया को कर्नाटक में नहीं लागू किया जा रहा है। इस पर अपना निर्णय सुनाते हुए उच्च न्यायालय का कहना है कि याचिकाकर्ता ने स्कूल बैग को लेकर अस्पष्ट जनहित याचिक पेश की है, साथ ही यह भी कहा है कि याचिकाकर्ता इस मामले में एक नई जनहित याचिका दायर करें। चीफ जस्टिस प्रसन्ना बी वराले और जस्टिस एमजीएस कमल की खंडपीठ ने स्कूल बैग की याचिका पर चर्चा के दौरान कहा है कि ऐसा मालूम होता है कि यह याचिका जल्दबाजी में दायर की गई है, इसलिए इसमें आवश्यक जानकारी जुटाई नहीं गई है। जरूरी है कि सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ एक नई जनहित याचिका दायर करें। कोर्ट ने आगे कहा है कि याचिका के सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर याचिका में स्कूल बैग को लेकर अधूरा प्रयास किया गया है। यह एक गंभीर मुद्दा चिंता का विषय है। याचिकाकर्ता से यह अपेक्षा की गई थी कि वह पूरी जानकारी और रिकॉर्ड सामग्री जुटाकर फिर अदालत में अपनी सुनवाई लेकर आए। फिलहाल, हम इस याचिका पर विचार करने में असमर्थ हैं। गौरतलब है कि याचिकाकर्ता के अनुसार सभी राज्यों के लिए इस नीति का पालन करना अनिवार्य था। वाकई, बच्चों के भारी बस्ते का बोझ उनके मासूम बचपन को दबावपूर्ण बना दिया है।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle