Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. ट्रेंडिंग

मध्य प्रदेश के इमलिया गांव में 90 प्रतिशत महिलाएं करती हैं मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल

टीम Her Circle|Jun 28, 2023
मध्य प्रदेश के इमलिया गांव में 90 प्रतिशत महिलाएं करती हैं मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल

देश भर में महिलाएं लगातार मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कर रही हैं, ऐसे में यह खबर संतोषजनक है कि मध्य प्रदेश के भोपाल के नजदीक के गांव इमलिया में 90 प्रतिशत महिलाओं ने पीरियड के दौरान मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। यह अफसोसजनक था कि गांव की औरतें कपड़े का इस्तेमाल करती थीं, क्योंकि उनको पैड्स बहुत ही महंगे पड़ते थे। फिर भोपाल के मैनिट से एमटेक कर चुकीं सीमा वर्मा ने एक पहल शुरू की कि उन्होंने गांव की महिलाओं को मेंस्ट्रुअल कप इस्तेमाल करने के बारे में बताया। लेकिन अब इमलिया पहला गांव बन गया है, जहां 90 प्रतिशत महिलाएं मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करती हैं। सीमा वर्मा के लिए महिलाओं को इस बात के लिए तैयार करना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने वहां एक-एक महिलाओं को समझाया, उनकी अच्छी तरह से काउंसलिंग की, फिर दो महीने में अपडेट भी लिया, महिलाओं से दिक्क्तें पूछीं, फिर डॉक्टर के पास ले जाकर चेकअप भी करवाया। सालभर तक उन्होंने लगातार ये काम किया, तब जाकर 90 प्रतिशत महिलाएं इसके इस्तेमाल के लिए राजी हुईं। गौरतलब है कि सीमा के पति नौसेना में रहे हैं और उनके पति को स्वच्छता के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला है। उन्होंने अभी कुछ साल पहले ही भोजपुर के पास इमलिया गांव की छोटी लड़कियों और औरतों के साथ पीरियड हाइजीन को लेकर काम शुरू किया। उनकी एक बेटी की एक दोस्त से उन्हें मेंस्ट्रुअल कप के बारे में पता चला और फिर उनको ये आइडिया आया कि हमें इस काम की शुरुआत करनी चाहिए। बता दें कि आज भी देश में 50 प्रतिशत महिलाएं माहवारी के वक़्त कपड़े का इस्तेमाल करती हैं, ऐसे में अगर इमलिया गांव में यह बदलाव हो रहे हैं, तो यह शानदार बात है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle