Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. एचीवर्स

गप्पबाजी में समय व्यर्थ करने की बजाय , केवल 2 घंटे अगरबत्ती बना कर खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं महिलाएं

टीम Her Circle|Jan 30, 2023
गप्पबाजी में समय व्यर्थ करने की बजाय , केवल 2 घंटे अगरबत्ती बना कर खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं महिलाएं

महिलाएं लगातार खुद को पैरों पर खड़े होने के लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश में जुटी रहती हैं। सबसे खास बात यह है कि ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने यह कसम खा ली है कि वह यूं ही हाथों पर हाथ रख कर नहीं बैठेंगी, वे खुद से कुछ न कुछ नए अवसरों की तलाश करेंगे। राजस्थान के भरतपुर के जघीना गांव में महिलाएं एक समूह बना कर अगरबत्ती का व्यवसाय कर रही हैं और आजीविका अर्जित कर रही हैं। वाकई में इन महिलाओं की सोच काफी सराहनीय है कि महिलाओं ने सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। इन महिलाओं ने आपस में गॉसिप या बातचीत करने की बजाय समय का सही इस्तेमाल करने का निर्णय लिया और फिर वहां की महिलाओं के समूह ने अगरबत्ती बनाना शुरू किया। इसकी शुरुआत लगभग 12 महिलाओं ने किया, इन्होंने 500 रुपये की लागत से तैयार अगरबत्ती लगा कर 1500 रुपये के आस-पास कमाना शुरू किया है, यानी कि इनकी दोगुना से भी अधिक कमाई हो रही है। यही वजह है कि इसके माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में पूर्ण रूप से सुधार हो रहा है। सभी महिलाएं हर सप्ताह में 20-20 रुपये की छोटी-छोटी बजट करती हैं। फिर अपने घर के कामों से जब उन्हें खाली समय मिलता है, वे अगरबत्ती बनाने में जुट जाती हैं। गौरतलब है कि इन्होंने शुरुआती दौर में अगरबत्ती बनाने का सात दिनों के लिए प्रशिक्षण लिया। इसके बाद, उन्होंने एक हजार रुपये का लोन लिया और फिर अगरबत्ती बनाने का कच्चा माल जुटाया, बता दें कि दो घंटे में लगभग 1000 अगरबत्ती बन जाती है, पहले इन्होंने गांव में ही इसे बेचना शुरू किया और अब गांव से बाहर भी अगरबत्ती बेची जा रही है।

वाकई में, केवल दो घंटे का इस्तेमाल करके जिस तरह से महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं, वह अद्भुत है और अनोखा है। ऐसे में ये महिलाएं प्रेरणा हैं कि किस तरह से वाकई में महिलाओं को ऐसे रोजगार के तरीके ढूंढ कर, बिना वक्त की बर्बादी किये कुछ न कुछ नया करने के बारे में जरूर सोचना चाहिए, फिर चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में हो।

*Image used is only for representation of the story

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle