Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. प्रेरणा
  6. /
  7. एचीवर्स

साल 2023 : खेल के मैदान में महिलाओं ने जमाई धाक

टीम Her Circle|Dec 21, 2023
साल 2023 : खेल के मैदान में महिलाओं ने जमाई धाक

साल 2023 में स्पोर्ट्स की दुनिया में भी महिलाओं ने स्पोर्ट्स या खेल की दुनिया में भी कमाल किया है, आइए जानें विस्तार से कि महिलाओं ने किस तरह से इतिहास रच दिया है।

एशियन गेम्स 2023 में कमाल

यह साल महिलाओं के लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि 2023 में महिलाओं ने क्रिकेट स्पर्धा में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता, यह भारत के लिए पहला मौका था, जब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। साथ ही भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से मात दी। सचिन तेंदुलकर ने भी इस बात की तारीफ की थी, क्योंकि यह पहला मौका था, जब महिलाओं को यह सम्मान मिला था। इस गेम के दौरान स्क्वेश में भी महिलाओं ने कमाल किया था।

भारत का पहला ब्लाइंड क्रिकेट टीम

वर्ष 2023 में यह भी कमाल हुआ कि भारत की पहली महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम तैयार हुई। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर तैयार हुई टीम बनीं। नेत्रहीनों के लिए भारत की पहली महिला नेशनल टीम बनाने वाली 17 सदस्यीय टीम बनी और उन्होंने अपना अद्भुत प्रदर्शन दिया।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड

हाल ही में दीप्ति शर्मा ने 9 विकट लिए, मुंबई का डी व्हाई स्टेडियम इसका साक्षी बना, जहां दीप्ति ने कमाल किया और खास बात यह है कि 347 रन की जीत इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज किया था। महिला टेस्ट मैच में ऐसा कमाल कभी भी नहीं हुआ था। इन्होंने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि दीप्ति शर्मा को इस जीत का सबसे अधिक श्रेय जाता है। गौरतलब है कि दीप्ति ने 28 नवंबर 2014 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला प्रदर्शन किया था।

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का कमाल

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने चार शॉट की जीत के साथ चेक लेडीज ओपन जीता। उन्होंने चार शॉट की शानदार जीत के साथ अपना दूसरा लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। गौरतलब है कि दीक्षा ने 2019 में अपना पहला एलईटी खिताब जीता और 2021 में, वह लंदन में अरामको टीम सीरीज में विजेता टीम का हिस्सा थीं। यह एलईटी पर उनकी 79वीं शुरुआत थी, जिसमें दो व्यक्तिगत जीत और नौ शीर्ष-10 फिनिश शामिल थीं, जिनमें से चार इस सीजन से हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम का भी इतिहास

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी वर्ष 2023 में हमें मुस्कुराने का मौका दिया है। विश्व स्तर की रैंकिंग में छठवां स्थान हासिल कर लिया है। ऐसे में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी पहचान बना ली है और परचम लहरा दिया, ऐसे में हॉकी टीम लगातार आने वाले सालों में भी कीर्तिमान हासिल करेगी, यकीनन कहा जा सकता है।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle