Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

केले और चॉकलेट से नहीं गर्मी में इन पांच चीजों से भी बनाएं स्वादिष्ट मिल्क शेक

प्राची|May 25, 2023
केले और चॉकलेट से नहीं गर्मी में इन पांच चीजों से भी बनाएं स्वादिष्ट मिल्क शेक

दूध की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इससे अपने पसंद की कोई भी डिश बना सकती हैं। अमूमन दूध का नाम सुनते ही, यह सवाल पूछा जाता है कि उसमें कुछ मिलाया है क्या? और जब बारी आती है गर्मी के मौसम की, तो गले को ठंडक देने के लिए सबसे लोकप्रिय बन जाता है ‘मिल्क शेक’। देखा जाए तो मिल्क शेक के स्वाद से हर कोई परिचित है। जानकारों के अनुसार यह तेजी से बनने वाला पौष्टिक ड्रिंक भी माना गया है। आपने वैसे तो कई बार केले या फिर चॉकलेट से बने हुए मिल्क शेक को जरूर होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे मिल्क शेक के बारे में, जो कि आपको स्वाद और सेहत दोनों का मजा एक साथ देगा। अगर आप भी गर्मी से मौसम के लिए एक स्वादिष्ट ठंडा मिल्क शेक बनाने की योजना बना रही हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप आसानी से मिल्क शेक को बनाकर पी सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

अंजीर मिल्क शेक

अंजीर मिल्क शेक पीने के कई सारे फायदे हैं। बता दें कि अंजीर में कैल्शियम और पोटैशियम दोनों मौजूद होता है। इसके साथ ही अंजीर को हड्डियों के लिए लाभकारी बताया गया है। दूसरी तरफ अंजीर मिल्क शेक सुनने में जितना दिलचस्प लग रहा है, इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले अंजीर को धो लें। मिक्सर जार में आधा कप दूध मिला, अंजीर, शक्कर के साथ 8 से 10 काजू मिला लें। अंजीर के इस मिश्रण को पीसने के बाद, इसमें बचा हुआ ठंडा दूध और बर्फ डालकर आप पी सकती हैं।

जैकफ्रूट मिल्क शेक

गर्मी के मौसम में जैकफ्रूट यानी कि कटहल बाजार में मिलना शुरू हो गए हैं। आयुर्वेद में भी कटहल को खाना फायदेमंद बताया गया है, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। अक्सर कटहल से बिरयानी या फिर मसालेदार सब्जी बनाई जाती है, लेकिन एक बार आप कटहल का मिल्क शेक बनाएं, इसे बनाने के लिए पके हुए कटहल के गूदे को एक मिक्सर जार में उबले हुए दूध के साथ मिला लें और अंत में इलायची और शक्कर मिलाएं। लीजिए, तैयार हो गया कटहल का स्वादिष्ट मिल्क शेक।

कस्टर्ड मिल्क शेक

कस्टर्ड मिल शेक आपके बच्चों का पसंदीदा बन सकता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में दूध लेकर उबाल लें। फिर एक बाउल में कस्टर्ड पाउडर को 6 चम्मच दूध के साथ मिला लें।। इस पूरे घोल को उबले हुए दूध में मिला लें साथ में बादाम भी डालें। मिश्रण गाढ़ा होने तक शक्कर डालकर इसे पका लें। कस्टड के घोल के ठंडा होने के बाद उसे मिक्सर में पीस ले। अंत में फ्रीज में एक घंटे के लिए रख दें और फिर इसका सेवन करें।

फलों का मिल्क शेक

मिल्क शेक की बात हो और फलों का जिक्र न हो, यह भला कैसे हो सकता है। इसे बनाने के लिए अपना मनपसंद फल या फिर सेब, नाशपाती, केले और अंगूर को एक साथ मिक्सर में पीस लें। अब इस मिश्रण में ठंडा दूध मिला लें। आप इसमें इलायची पाउडर और शक्कर भी अपनी पसंद के हिसा से मिला सकती हैं और तैयार हो जाएगा आपका सेहतमंद मिल्क शेक।

कैरट यानी कि गाजर मिल्क शेक

गाजर का नाम सुनते ही आप समझ गई होंगी कि यह कितना पौष्टिक आहार साबित होगा। इससे कई लोग वाकिफ हैं कि गाजर आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी होता है। गाजर में कई सारे विटामिन होते हैं। इसे बनाने के लिए बादाम को 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख लें, इसके छिलके निकालकर रख लें। शक्कर और दूध को एक साथ उबाल लें। फिर इस दूध में बादाम,कटी हुई गाजर बादाम और इलायची डालकर मिक्सर में पीस लें। कुछ समय फ्रिज में रखने के बाद आप इसे पी सकती हैं।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle