Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

बच्चों के लिए नए साल पर बनाएं बीटरूट और गाजर की टेस्टी कैंडी

टीम Her Circle|Jan 01, 2026
बच्चों के लिए नए साल पर बनाएं बीटरूट और गाजर की टेस्टी कैंडी

कैंडी बच्चों को हमेशा से पसंद आती है। लेकिन हर बार यह समस्या आती है कि आखिर कैसे बच्चों को अधिक शुगर से बनी हुई कैंडी से दूर रखा जाए। चिप्स, चॉकलेट, टॉफी और जंक फूड बच्चों को ज्यादा पसंद आते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि चुकंदर, गाजर और पौष्टिक चीजों से आप अपने बच्चे के लिए कई सारी कैंडी बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

बीटरूट से बनाएं सेहतमंद कैंडी

बीटरूट को बच्चे खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर उसे कैंडी के तौर पर बनाया जाए, तो बच्चों को यह काफी पसंद आता है। बीटरूट की खूबी यह है कि यह गुलाबी रंग होने के साथ मीठा भी होता है। इससे कैंडी का स्वाद और रंग बढ़ जाता है। इस कैंडी को बनाने के लिए आपको 2 मध्यम आकार का बीटरूट लेना है और साथ ही गुड़ भी लेना है। आप गुड़ के बदले चीनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धो लें। अब इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर मोटा कद्दूकस कर लें। एक पैन में थोड़ा पानी डालें और कटे हुए बीटरूट डाल दें और साथ ही 5 से 7 मिनट तक हल्का उबालें, जब तक बीटरूट नरम न हो जाए। उबालने के बाद पानी को छान लें। इस चाशनी को बनाने के लिए एक कड़ाही में गुड़ और एक कप पानी डालें। इसके बाद धीमी आंच पर गुड़ को पूरी तरह पिछलने दें। जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालें। इसके बाद उबला हुआ बीटरूट चाशनी में डाल दें। धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। आपको इसे चलाते रहना है। इससे मिश्रण जलता नहीं है। जब चाशनी बीटरूट पर अच्छी तरह से चिपक जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, जब गैस बंद कर दें। आपको अंत में नींबू का रस डालकर हल्का सा मिला दें।

गाजर से बनाएं सेहतमंद कैंडी

आप गाजर के साथ भी सेहतमंद कैंडी बना सकती हैं। गाजर में भी हल्की मिठास होती है। गाजर से कैंडी बनाने के लिए आपको 3 से 4 मध्यम आकार का गाजर लेना है और साथ ही 200 ग्राम गुड़ लें। आप यहां पर भी चीनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। अब इन्हें कद्दूकस कर लें या फिर बहुत छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में थोड़ा पानी डालें और फिर उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें। इससे आपको इसे 5 से 7 मिनट हल्का पकाना है। इससे गाजर नरम हो जाता है। आपको फिर पानी सूख जाने पर गैस को धीमा कर देना है। अब एक कड़ाही में गुड़ और एक कप पानी डालें। धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि गुड़ पूरी तरह से पिघल न जाए। चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए, तो इलायची पाउडर डालें। अब पकी हुई गाजर को चाशनी में डाल दें। धीमी आंच पर इसे 10 से 15 मिनट तक पकाएं। आपको बीच-बीच में इस मिश्रण नीचे न लगे। अंत में आपको नींबू का रस मिलाना है। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे आकार बनाकर चौकोर टुकड़े में बना लें। आप इसके लिए सिलिकॉन मोल्ड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पूरी तरह सूखने के बाद इसे एयर टाइट डिब्बे में भर लें।

आंवला से बनाएं सेहतमंद कैंडी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को अच्छी तरह से साफ कर लें। प्रेशर कुकर में आंवला डालें और इतना पानी डालें कि आंवला डूब जाएं। 2 सीटी आने तक इसे उबालें और ठंडा होने पर आंवले की फांकें अलग कर लें और बीज निकाल दें। इसके बाद एक कड़ाही में गुड़ और 2 कप पानी डालें और इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए। जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए, तब इलायची पाउडर डालें। इसके बाद आपको उबली हुई आंवले की फांके चाशनी में डालनी है। धीमी आंच पर आपको इसे 10 से 15 मिनट तक पकाना है। बीच-बीच में हल्के हाथ से इसको चलाते रहना है। जब चाशनी आंवले पर अच्छी तरह से चिपक जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें। अंत में नींबू का रस मिलाएं। आपको फिर इसे सुखाना भी है। इसके लिए तैयार आंवला कैंडी को एक साफ थाली या ट्रे में फैलाकर रखें। इसे एक या 2 दिन धूप में सुखाएं और किसी हवादार जगह पर रखें। पूरी तरह से सूखने के बाद एयर टाइट डिब्बे में भर लें।

सेब से बनाएं कैंडी

अधिकतर बच्चे सेब खाना पसंद करते हैं। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है। सेब से सेहतमंद कैंडी बनाने के लिए सेब को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और इसका बीज निकाल दें। एक पैन में कटे हुए सेब और थोड़ा पानी डालें। 5 से 7 मिनट तक इसे पकाएं। अब सेब को मैश कर लें और हल्का दरदरा रहने दें। एक कड़ाही में गुड़ और एक पानी डालें। धीमी आंच पर पकाएं और जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए, तो इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद पका हुआ सेब चाशनी में मिलाएं। धीमी आंच पर इसे 10 से 15 मिनट तक पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने पर अंत में नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण के ठंडा होने पर अपने पसंद का आकार बनाकर सिलिकॉन मोल्ड का इस्तेमाल करें। कैंडी बन जाने के बाद उसे सुखाएं और फिर एयरटाइट डिब्बे में भर लें। आप इस कैंडी का सेवन 2 से 3 महीने तक कर सकती हैं।

आम कैंडी बनाने की विधि



बच्चों का पसंदीदा फल आम होता है। इसमें प्राकृतिक मिठास और खुशबू होता है। आप कैंडी को बनाने के लिए सबसे पहले आम की प्यूरी तैयार करनी है। इसके लिए आम को धोकर छील लें और गूदा निकालकर मिक्सर में पीस लें। प्यूरी को चिकना करें। एक कड़ाही में गुड़ और आधा कप पानी डालें। धीमी आंच पर इसे पकाएं, जब तक गुड़ पूरी तरह से पिघल न जाए। आपको गुड़ की चाशनी को छान लेना है ताकि गंदगी न रहे। आपको गुड़ की चाशनी में आम की प्यूरी डालना है और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इसे पकाना है। आपको इसमें इलायची पाउडर मिलाना है। अंत में नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला दें। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। आपको फिर मिश्रण को ठंडा होने दें। हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर छोटे बॅाल और टुकड़े बना लें। आप इसके लिए सिलिकॉन मोल्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद आपको कैंडी को धूप में सुखाना है और फिर एयरटाइट डिब्बे में इसे भर लें।


होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle