Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

हेल्दी पिज्जा से बनाएं अपने किचन में स्वाद का बैंड बाजा

प्राची|May 21, 2024
हेल्दी पिज्जा से बनाएं अपने किचन में स्वाद का बैंड बाजा

जब भी बाहर खाने की बात होती है, तो बच्चों की जुबान पर पिज्जा का नाम जरूर आता है। हर दफा घर से बाहर जाकर पिज्जा खाना सेहत पर सवाल खड़ा कर देता है। ऐसे में आप घर पर ही हेल्दी पिज्जा बना सकती हैं, वो भी पूरी तरह से पौष्टिक आहारों के साथ स्वाद से भरपूर। आइए जानते हैं विस्तार से कि कैसे आप घर पर हेल्दी पिज्जा बना सकती हैं।

ज्वार पिज्जा रेसिपी

इसे बनाने के लिए ज्वार के आटे में नमक, तीन चम्मच दही, और 2 चम्मच तेल मिलाकर अच्छे से नरम आटा गूंथ लें। अब एक तवे को गर्म करें और उसके ऊपर हल्का सा सूखा आटा फैला दें। ज्वार के आटे को रोटी का आकार दें और इसमें चारों और छेद कर लें। मीडियम आंच पर इसे दोनों तरफ से पकाएं। अब एक तरफ ज्वार की रोटी पर पिज्जा सॅास को फैलाकर अपनी पसंदीदा सब्जी फैला दें और चीज के पिछलने तक इसे पकाएं। अगर आप ओवन पर ज्वार पिज्जा बना रही हैं, तो इसे 400 डिग्री पर बेक करें।

रोटी पिज्जा

इसे बनाना बेहद आसान है। पकी हुई रोटी के ऊपर पिज्जा सॉस लगाएं। इसके बाद ऊपर से चीज क्रश करने के बाद अपने पसंद की सब्जी भी फैला दें। इसके बाद ऊपर से एक और रोटी से इसे ढंक दें और दोनों तरफ से बटर लगाते हुए इसे हल्के हाथ से सेंकें। तैयार है आपका स्वादिष्ट और झटपट रोटी पिज्जा।

देसी पिज्जा

इसे बनाने के लिए गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, पनीर और अपने पसंद की किसी भी सब्जी को घिस लें। इसके बाद चावल और गेहूं के आटे में इन सारी सब्जियो के साथ नमक, लाल मिर्च पाउडर की सामग्री को मिलाकर आटा गूंथ लें। 10 मिनट बाद इस आटे से गोल आकार में रोटी बनाकर दोनों तरफ घी से सेंक लें और अंत में इस देसी पिज्जा के ऊपर चीज घस कर इसका सेवन आप कर सकती हैं।

हरा भरा पिज्जा

इसे स्वाद भरे पिज्जा को बनाने के लिए अपने पसंद के आटे में खमीर, नमक और जैतून का तेल मिलाकर आटा गूंथ लें। जब तक आटा नरम नहीं होता है, तब तक इसे हल्के गुनगुने पानी डालकर गूंथ लें और इसे 40 मिनट के लिए एक तरफ गीले कपड़े से ढककर रख दें। दूसरी तरफ अपने पसंद की सब्जियों के साथ अदरक, लहसून का पेस्ट, धनिया पाउडर, नमक और जैतून के तेल को अच्छे से मिलाकर इसे रखे हुए आटे की रोटी को सेंकने के बाद फैलाएं और अंत में इस पर चीज डालकर इसे तवे पर धीमी आंच पर पकने दें। ओवन में इसे सुनहरा होने तक बेक करें।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle