Her Circle

© 2026 HerCircle

फॉलो अस

  • कनेक्ट
  • शोकेस
  • एन्गेज
  • ग्रो
  • एक्स्क्लूसिव
  • गोल्स
  • हमें जानिए
  • साइटमैप

संपर्क करें

हमें लिखें

Hercircle.in@ril.com
  1. होम
  2. /
  3. एन्गेज
  4. /
  5. खानपान
  6. /
  7. रेसिपी

Navratri Special : सांवा के चावल से बनने वाली 5 झटपट रेसिपीज के साथ उपवास बनाएं खास

टीम Her Circle|Oct 18, 2026
Navratri Special : सांवा के चावल से बनने वाली 5 झटपट रेसिपीज के साथ उपवास बनाएं खास

नवरात्रि के मौके पर सांवा के चावल की मांग बढ़ जाती है। इसकी वजह यह है कि व्रत के दौरान सांवा के चावल की खरीदारी अधिक होती है। सांवा के चावल को व्रत का चावल भी कहा जाता है। क्या आप जानती हैं कि बड़ी ही आसानी से आप सांवा के चावल से एक नहीं, बल्कि 5 तरह की भिन्न रेसिपी बना सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सांवा के चावल से बनने वाली 5 रेसिपी के बारे में।

सांवा पुलाव

इसे बनाने के लिए सांवा के चावल को 15 मिनट के लिए साफ पानी से धोकर भिगो दें। एक पैन में घी गर्म करें उसमें जीरा, लौंग, दालचीनी और इलायची मिलाएं और कुछ देर तक धीमी आंच पर भूनें। इसके बाद हरी मिर्च, आलू और नमक स्वादानुसार मिलाएं फिर भिगोए हुए चावल को छान कर इसमें मिला दें और फिर धीमी आंच पर इसे पकाते रहें। चावल को बीच-बीच में देखते रहे कि पके हैं या नहीं। चावल के पक जाने के बाद ऊपर से हरा धनिया,भुना हुआ सिंगदाना और काजू के साथ इसे सजाएं। आप इस सांवे के चावल के पुलाव को आलू और टमाटर की उपवास वाली सब्जी या फिर चटनी के साथ सेवन कर सकती हैं।

सांवा खीर

सांवा चावल को 20 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद भिगोए हुए चावल को दरदरा पीस लें। इसके बाद दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रखें। उबाल आने के बाद धीमी आंच पर दूध को पकाएं और साथ ही में सांवा का चावल भी पकाने के लिए डालें। चावल को धीमी आंच पर गाढ़ा करने तक पकाएं और इसके बाद अपने पसंद के (ड्राई फ्रूट्स) मेवे को इसमें मिलाएं। अंत में अपने स्वादानुसार शक्कर डालकर खीर को कुछ देर के लिए पकाएं। आप इस खीर को ठंडा या गर्म भी सेवन कर सकती हैं।

तड़के वाली दही और सांवा चावल

सावां के चावल से आप कर्ड राइस भी आसानी से बना सकती हैं। बेहद ही आसानी से बहुत ही कम समय में सांवा का चावल के साथ तड़के वाली दही का लाजवाब स्वाद ला सकती हैं। इसे बनाने के लिए सांवा के चावल को एक पैन में पका लें। चावल पक जाने के बाद उसे ठंडा करने के लिए एक बाउल में निकालें। इसके बाद घी गर्म करें और उसमें कटे हुए काजू, करी पत्ता, हरी मिर्च, जीरा, सिंगदाना का तड़का लगाएं। अंत में धनिया के साथ इसे सजाएं। तैयार है आपके लिए सांवा के चावल के स्वाद से भरपूर कर्ड राइस।

टमाटर उत्तपम

सांवा के चावल और साबूदाने को एक साथ मिक्सर में पीस कर सूखा पाउडर बनाएं। इसके बाद इस पाउडर को दही में मिलाकर 7 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। उत्तपम बनाने से पहले इस चावल के पेस्ट में बारीक टमाटर, हरी मिर्च बारीक कांट कर मिलाएं। एक पैन पर घी लगाकर इस पर गोल आकार में इस पेस्ट को डालें। और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। आप इसे किसी भी चटनी के साथ सेवन कर सकती हैं। आप पनीर को भी घिसकर उत्तपम के ऊपर फैला सकती हैं।

सांवा चावल उपमा

सावां के चावल को अच्छी तरह से पका कर एक तरफ रख दें। इसके बाद एक पैन में घी के साथ लाल मिर्च, जीरा, करी पत्ता, काजू, सिंगदाना का तड़का लगाकर सांवा के चावल को इसमें मिलाएं। अंत में नींबू और बारीक धनिया से इसे गार्निश करें। तैयार है सांवा के चावल का स्वादिष्ट उपमा।

होमHERoesbizruptorsकनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoesStrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptorsaboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्सपीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
Hercircle
होम
HERoes▾
bizruptors▾
कनेक्टशोकेसएंगेजग्रो
होम
HERoes
StrongHERएक्सक्लूसिव
bizruptors
aboutsubmit your entryfeatured entriesyour entries
कनेक्ट
शोकेस
एंगेज
ग्रो
गोल्स
पीरियड गोल्सफर्टिलिटी एंड प्रेग्नेंसी गोल्सडाइट एंड फिटनेस गोल्सफाइनेंस गोल्स
हेल्प
कॉन्टेस्ट
हमें जानिए
भाषा

फॉलो अस

हमें लिखें

hercircle.in@ril.com
इस्तेमाल करने की शर्तें|प्राइवेसी पॉलिसी

© 2026 HerCircle